मर्डर के दावों के बीच Sushant Singh Rajput का आखिरी वीडियो वायरल, मौत से पहले ऐसी थी एक्टर की हालत

दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के दावों के बीच एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।

Sushant Singh Rajput Viral Video: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पूरे ढाई साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी फैंस उनको याद कर इमोशनल हो जाते हैं। लेकिन, एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला इन दिनों चर्चा में हैं। जब से कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी स्टाफ रूपकुमार शाह ने सुशांत की मौत पर हत्या का दावा किया तब से एक्टर के फैंस फिर से ये जानना चाहते हैं कि आखिर उस दिन एक्टर क्या हुआ। इन तमाम सवालों के बीच सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो वायरल

सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो वायरल

हत्या के दावों के बाद एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। बताया जा रहा है कि, ये वीडियो उनके आखिरी दिनों का है। वीडियो में एक्टर काफी परेशान नजर आ रहे हैं और उनकी हालत भी काफी खराब है। उनकी हालत देख लगता है कि जैसे वो मानसिक तौर पर बीमार हों। इस वीडियो को देख एक बार फिर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।

वीडियो देख फैंस का फूटा गुस्सा

वीडियो देख फैंस का फूटा गुस्सा

सुशांत सिंह राजपूत का ये आखिरी वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है। इस वीडियो में एक्टर की हालत देख लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे हैं। वहीं एक बार फिर एक्टर की हालत देख लोगों का गुस्सा सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर फूट पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि, रिया चक्रवर्ती की आवाज भी सुनाई दे रही है और वह एक्टर से बात कर रही हैं।

फैंस ने की न्याय की मांग

फैंस ने की न्याय की मांग

इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत की हालत काफी खराब है। उनको इस तरह देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं और लगातार एक्टर के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर #JusticeForSushant ट्रेंड करने लगा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रिया चक्रवर्ती को इसकी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हालांकि आपको याद दिला दें कि इस केस में एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया था।

क्यों गरमाया सुशांत सिंह का मामला?

क्यों गरमाया सुशांत सिंह का मामला?

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कूपर हॉस्पिटल के स्टाफ रूपकुमार शाह ने दावा किया कि एक्टर ने सुसाइड नहीं बल्कि उनकी हत्या हुई है। रूपकुमार का कहना है कि, उनके पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में कई चोट के निशान थे। जो कि, साबित करता है कि सुशांत सिंह ने सुसाइड नहीं किया था बल्कि उनकी हत्या की गई थी।

क्या फिर होगी सुशांत सिंह मामले की जांच?

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए पाए गए थे। सीबीआई की जांच द्वारा शुरूआत में इस मामले को सुसाइड बताया गया था। लेकिन, बाद में इस मामले में हत्या के एंगल से जांच शुरू हुई। जिसमें गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब इन दावों के बीच एक्टर की बहन श्वेता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: NCB का Rhea Chakraborty पर बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+