Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 5 साल बाद कौन सा सच आया सामने? क्या कहा सीबीआई ने? जानें पूरी रिपोर्ट

Sushant Singh Rajput Death: 14 जून 2020 को बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को हिलाकर रख दिया था। चारों तरफ ये खबर आग कि तरह फैल गई थी कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हिल गए थे लोग
सुशांत सिंह राजपूत का मुस्कुराता चेहरा सबको याद आन लगे था। लोग एक्टर की मौत की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। पुलिस ने जानकारी दी थी कि एक्टर ने मुंबई में अपने फ्लैट के अंदर पंखे से लटककर जान दे दी। इसके बाद इस मामले को लेकर तरह तरह की बातें सामने आने लगी थीं।

Sushant Singh Rajput Death

सुशांत की मौत को लेकर उठे थे कई सवाल

-लोगों के मन में सुशांत की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। हर कोई जानना चाहता था कि क्या सच में सुशांत ने सुसाइड कर लिया है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छुपी है। सुशांत के परिवार वाले भी एकदम टूट गए थे। उनका एक्टर बेटा इस दुनिया को छोड़कर जा चुका था।

-पुलिस से लेकर सीबीआई (CBI) तक ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले की बारीकी से जांच की। लेकिन फिर एक्टर की मौत के 5 साल बाद अपनी क्‍लोजर रिपेार्ट में सीबीआई ने आध‍िकारिक तौर पर ये माना कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं थी।

-जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तब उनकी उम्र महज 34 साल थी। 14 जून 2020 को मौत के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल में उनके पार्थ‍िव शरीर का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण 'फांसी पर लटकने और इस कारण दम घुटना' था। रिपोर्ट में कहा गया था कि शरीर पर संघर्ष या बाहरी चोटों के कोई निशान नहीं थे।

मौत के एक महीने बाद पिता ने दर्ज करवाई एफआईआर

-मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सुसाइड कहा गया था, लेकिन करीब एक महीने बाद इस मामले ने तब अलग मोड़ ले लिया, जब सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। इस एफआईआर में उन्‍होंने सुशांत की तत्‍कालीन गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

-सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एफआईआर में लिखा था कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है और उससे 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी भी की गई थी। पैसों की हेराफेरी की बात सामने आती है ये मामला ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के पास पहुंचा था।

अगस्‍त 2020 में सीबीआई को सौंपा गया था केस

वहीं ये मामला गर्म होने लगा था। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इंसाफ की मांग करने लगे। राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई थी। बिहार पुलिस भी जांच के लिए मुंबई पहुंची थी। दबाव और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र के टकराव के कारण, अगस्त 2020 में सरकार ने ये जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

सीबीआई की जांच में क्‍या निकला?

-सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अपने हाथ में लेते ही इसकी बारीकी से जांच शुरू कर दी थी। कई जगहों पर छानबीन की जा रही थी और ई लोगों से पूछताछ भी हो रही थी। एसआईटी का गठन किया गया। दूसरी तरफ पैसों की गड़बड़ी का मामला ईडी में चल रहा था।

-एम्स के डॉक्‍टरों की टीम मुंबई पहुंची, विसरा जांच हुई। फॉरेंसिक जांच फिर से की गई। क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा। वहीं मार्च 2025 में एक सीबीआई अध‍िकारी ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के केस की क्‍लोजर रिपोर्ट सौंप दी गई है।

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में क्या कहा गया?

-सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब 5 साल बाद मुंबई की एक कोर्ट में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। क्लोजर रिपोर्ट में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती पर लगे सुशांत आरोपों में दोषी नहीं पाया। ऐसे में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी गई।

-रिपोर्ट में मौत की असली वजह सुसाइड ही बताया गया है। सुशांत की मौत में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक षड्यंत्र के सबूत नहीं मिला। इस तरह मुंबई, पटना, हैदराबाद, फरीदाबाद और दिल्ली सहित कई शहरों में 5 साल तक चली जांच कानूनी तौर पर समाप्‍त हो गई।

सुशांत सिंह राजपूत केस में मेडिकल जांच रिपोर्ट

सीबीआई ने एम्स दिल्ली के डॉक्टरों से मामले में जांच करवाई थी। उन्होंने एक्‍टर की पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट की समीक्षा की थी। सितंबर 2020 में ही एम्स पैनल ने इसे सुसाइड का मामला कह दिया था। साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से साफ इनकार किया था। उनकी रिपोर्ट में भी यही कहा गया था कि शरीर पर संघर्ष के कोई निशान नहीं थे। मौत फांसी के कारण दम घुटने से ही हुई थी।

डिजिटल फॉरेंस‍िक टूल की रिपोर्ट

सीबीआई ने मामले में डिजिटल फोरेंसिक टूल का भी इस्तेमाल किया था। इसके लिए सुशांत सिंह राजपूत की डिलीट की गई चैट, ईमेल और सोशल मीडिया बिहेवियर की जांच की गई थी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस मानसिक स्‍थ‍िति में थे। हालांकि इसमें कोई ऐसी खास बात निकलकर सामने नहीं आई।

क्या हुआ था रिया चक्रवर्ती के साथ?

-सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। फिर अक्टूबर 2020 की शुरुआत में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। वह 28 दिन भयखला जेल में रही थीं।

-कोर्ट ने एनसीबी को फटकार लगाई थी क्‍योंकि बिना किसी पुख्‍ता सबूत के रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। रिया चक्रवर्ती अब धीरे-धीरे इंडस्‍ट्री में अपनी दोबारा शुरुआत कर रही हैं। वह इन दिनों 'रोडीज' शो में गैंग लीडर के तौर पर नजर आ रही हैं।

टीवी से की थी सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत 'किस देश में है मेरा दिल' जैसे टीवी शो से की थी और उन्हें एकता कपूर के 'पवित्र रिश्ता' से पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म 'काई पो चे' से उन्होंने बतौर एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्हें सुपरहिट फिल्म एमएस 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में देखा गया था जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ हुई थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+