आख‍िरी दिनों में ऐसी हो गई थी सुशांत सिंह राजपूत की हालत, एक्टर के आखिरी वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत का कथित आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत की हालत काफी खराब नजर आ रही है।

sushant singh rajput

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। हालांकि उनकी मौत के ढाई साल बाद भी ये मामला सुलझ नहीं पाया है। अभी भी लोगों को ये पता नहीं चल पाया कि उनकी मौत के पीछे क्या कारण था। कूपर अस्पताल के मोर्चरी कर्मचारी रूपकुमार शाह ने जब से ये दावा किया है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई है, तब से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 में अपने फ्लैट पर पंखे से लटकते हुए मिले थे। वहीं आज 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे तमाम सवालों के बीच उनका कथ‍ित आखिरी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इमोशनल हो गए हैं। इस वीडियो में एक्टर की हालत देख लोगों की आंखों से निकलने वाले आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

सुशांत का आखिरी वीडियो हो रहा है वायरल

सुशांत का आखिरी वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत का कथित आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ही उनका आखिरी वीडियो बता रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या वाकई ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम दिनों का है। लेकिन ये वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

दर्दनाक हालत देख इमोशनल हुए फैंस

इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत की हालत काफी खराब नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वह बेहद बीमार और उलझे हुए से दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस दर्दनाक हालत को देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो रहे हैं। लोग सुशांक को याद कर बहुत ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।

मोर्चरी कर्मचारी ने खोला था ये राज

कूपर अस्पताल के मोर्चरी कर्मचारी रूपकुमार शाह ने एएनआई से बातचीत में बताया था- गत 14-15 जून को जब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाया गया था, तो मैं ड्यूटी पर था। मैंने सुशांत की बॉडी देखते ही अपने सीनियरों को बता दिया था कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। सुशांत की बॉडी पर कई सारे चोट के निशान थे। रूपकुमार शाह के मुताबिक उनके सीनियरों ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया और कहा कि जल्दी से बॉडी की तस्वीरें खींचकर पुलिस को दे दो।

सुशांत सिंह के पिता ने लगाए थे रिया पर आरोप

सुशांत सिंह के पिता ने लगाए थे रिया पर आरोप

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत गत 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर पंखे से लटके हुए पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे कथित तौर पर सुसाइड बताया गया था लेकिन उनका परिवार इस मौत को एक साजिश बता रहा था। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। साथ ही रिया पर सुशांत के अकाउंट से पैसे गबन करने का आरोप भी लगाया गया था।

रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा था

रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा था

जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में जेल तक जाना पड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप भी लगा था। हालांकि रिया ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया था। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह की मौत के बाद सोशल मीडिया पर अपने और सुशांत के रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात भी की थी।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: जानें कैसा रहा सुशांत सिंह का फिल्मी सफर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+