सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने किया ऐसा काम और फिर....
Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें बधाई दी है।

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड के शानदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 में अपने फ्लैट पर पंखे से लटकते हुए मिले थे। वहीं आज 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी आज भी सुलझी नहीं है। कूपर अस्पताल के मोर्चरी कर्मचारी रूपकुमार शाह ने जब से ये दावा किया है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई है, तब से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। इसी बीच आज सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके परिवार वालों से लेकर फैंस और दोस्त सोशल मीडिया पर उनके लिए खास मैसेजेस लिख रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी गर्लफेंड रिया चक्रवर्ती ने भी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें बधाई दी है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह के साथ अपनी दो फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन इनफिनिटी का साइन लगाकर प्लस वन ऐड किया है और एक ब्लैक हार्ट इमोजी भी लगाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं फोटोज
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने जो फोटोज पोस्ट की हैं, उनमें सुशांत उनके साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों चाय की कप के आगे छिपे हुए हैं और एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। ये दोनों ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सुशांत सिंह के पिता ने लगाए थे रिया पर आरोप
आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत गत 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर पंखे से लटके हुए पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे कथित तौर पर सुसाइड बताया गया था लेकिन उनका परिवार इस मौत को एक साजिश बता रहा था। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। साथ ही रिया पर सुशांत के अकाउंट से पैसे गबन करने का आरोप भी लगाया गया था।

सुशांत की बहन ने रिया को दोषी ठहराया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने अपने भाई की मौत के बाद एक न्यूज चैनले को अपना इंटरव्यू देते हुए कहा था कि रिया ने उनके भाई का जीवन बर्बाद कर दिया था। उन्होंने आगे कहा था- मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत का जीवन साल 2019 से ही बर्बाद होने लगा था, क्योंकि रिया चक्रवर्ती ने उनके जीवन में एंट्री कर ली थी। रिया के मेरे भाई के जीवन में आने के 6 दिन के अंदर ही पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच गलतफहमी पैदा हुई थी।

रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा था
जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में जेल तक जाना पड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप भी लगा था। हालांकि रिया ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया था। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह की मौत के बाद सोशल मीडिया पर अपने और सुशांत के रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात भी की थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications