सनी लियोनी की गोद में बैठकर ये क्या कर रहे हैं अनुराग कश्यप? एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैं ये बात कभी नहीं...’
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अनुराग कश्यप के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें अनुराग उनकी गोद पर बैठे नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 29 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन अब उन्हें फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के साथ काम करने का मौका मिला है। जिसके बाद से एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब उन्होंने अपनी इस नए प्रोजेक्ट की खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस तस्वीर में अनुराग सनी लियोनी की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

सनी लियोनी की गोद में बैठे अनुराग कश्यप
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन को आखिरी बार वेब सीरीज 'अनामिका' में देखा गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन अब उनके फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के साथ सनी लियोनी को काम करने का मौका मिला है। जो कि, उनके लिए किसी बड़े सपने से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने अपनी इस खुशी को फैंस के साथ शेयर कर एक पोस्ट साझा किया है।

एक्ट्रेस ने बताई तस्वीर के पीछे की वजह
सनी लियोनी ने अनुराग कश्यप के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें अनुराग उनकी गोद पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने अपनी खुशी जाहिर की और अनुराग के साथ काम करने को लेकर अपना सपना सच होने की बात कही है।
अनुराग के साथ काम करेंगी सनी लियोनी
इस तस्वीर को शेयर कर सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, 'हां मेरी स्माइल इतनी लंबी इसलिए है क्योंकि सपने सच होते हैं। मैं कभी नहीं सोच सकती थी कि अनुराग कश्यप जैसा कोई मुझे एक मौका भी देखा। मेरी जर्नी शानदार रही है लेकिन इसे आसान नहीं कहा जा सकता है। इतने सालों तक भारत और बॉलीवुड में रहने के बाद मुझे एक फोन आया और मुझसे पूछा गया कि क्या मैं अनुराग की फिल्म के लिए ऑडिशन दूंगी। वो पल मेरे दिमाग में बस गया। इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आगे चीजें कैसी होती हैं। लेकिन अनुराग ने मुझे दिया। मैं ये बात कभी नहीं भूल सकती हूं। अपनी शानदार फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया।'
अनुराग ने भी शेयर किया पोस्ट
वहीं सनी लियोनी के इस पोस्ट के बाद अनुराग ने भी सनी और उनके पति डेनियल के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। अनुराग ने कैप्शन में लिखा, "हमारी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद सनी आप अमेजिंग थीं और आपके साथ काम करना बहुत इनक्रेडिबल था।"

इन फिल्मों में नजर आईं सनी लियोनी
आपको बता दें कि सनी लियोनी हमेशा से ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सनी लियोनी को महेश भट्ट ने फिल्म जिस्म 2 के लिए साइन किया था। इस फिल्म से साल 2012 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भले ही एक्ट्रेस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कमाल नहीं कर पाई लेकिन उनके करियर में ये फिल्म लकी साबित हुई। इस फिल्म के बाद जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला', 'कुछ-कुछ लोचा है' और 'मस्तीजादे' जैसी फिल्मों में नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications