सनी लियोन ने पूल में उतर शेयर की बोल्ड फोटो, बताया क्या है रात का मूड

मुंबई, 12 अप्रैल: सनी लियोन ने एक एक्ट्रेस के तौर पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई ही है, सोशल मीडिया पर भी खासी लोकप्रियता हासिल की है। सनी लियोन अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जो उनके फैंस को खासी पसंद भी आती हैं। सनी ने सोमवार रात को अपनी एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

पूल से शेयर की फोटो

पूल से शेयर की फोटो

सनी लियोन ने पूल से अपनी तस्वीर शेयर की है। ये फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- 'एक रात तैरने के मूड में' सनी की इस तस्वीर को काफी यूजर्स ने पसंद किया है और कमेंट करते हुए भी सनी की तारीफ की है।

 हाल ही में मनाई है शादी की सालगिरह

हाल ही में मनाई है शादी की सालगिरह

सनी लियोन ने बीते हफ्ते ही अपने पति डेनियल वेबर के साथ 11 साल पूरे कर लिए हैं। सनी ने डेनियल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, शादी को आज 11 साल हो गए। एक यादगार कि हम साथ में कितना आगे आ गए हैं और हमने जो प्यार शेयर किया है उसके बिना यह संभव नहीं था। मुझे अपनी शादी की कहानी से प्यार है क्योंकि बिल्कुल हमारे अंदाज में थी।

हाल ही में ओटीटी पर की है सनी ने एंट्री

हाल ही में ओटीटी पर की है सनी ने एंट्री

सनी लियोन इन दिनों अपनी वेब सीरीज अनामिका को लेकर चर्चा में हैं। ये सीरीज ओटीटी पर 10 मार्च को रिलीज हुई है। ये सीरीज विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी है, जो एक स्पाई थ्रिलर है। सनी लियोन इसमें लीड रोल कर रही हैं। 'अनामिका' वेब सीरीज के 8 एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे। सनी के साथ इसमें समीर सोनी, सोनाली, राहुल देव, अयाज खान नजर आए हैं।

सनी फिल्मों के अलावा टीवी पर भी कर रही काम

सनी फिल्मों के अलावा टीवी पर भी कर रही काम

सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। पोर्न फिल्में छोड़कर वो भारत आई थीं और यहां बिग बॉस में उन्होंने एंट्री ली थी। बिग बॉस के बाद उनको जिस्म 2 के लिए कास्ट कर लिया गया। इस फिल्म से सनी लियोन को खूब फेम हासिल हुआ। जिसके बाद को कई फिल्मों में नजर आई हैं। सनी फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी दिखती रही हैं। कुछ दिन पहले वो 'वन माइक स्टैंड' में स्टैंडअप कॉमेडी भी करती नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता से भी वो चर्चा में आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+