आज भी बीते कल का दर्द झेलती हैं सनी लियोनी, बोलीं- 'कुछ प्रोडक्शन हाउस और लोग मेरे साथ...'
अडल्ट इंडस्ट्री छोड़े सनी लियोनी को एक दशक से भी ज्यादा बीत चुका है। लेकिन सनी ने बॉलीवुड में खुद को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है।
मुंबई, 18 अगस्त: अपने बीते कल को पीछे छोड़ सनी लियोनी ने जिस तरह बॉलीवुड से अपने करियर को एक नया मोड़ दिया, वो फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखे एक्ट्रेस को एक दशक से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। वैसे तो सनी ने बीते कल को काफी पीछे छोड़ दिया है लेकिन बावजूद इसके कई दफा एक्ट्रेस को इसकी वजह से इंडस्ट्री में रिजेक्शन का दर्द भी झेलना पड़ा है। हालांकि, अब सनी ने इन चीजों से लड़ना सीख लिया है। सनी कहती हैं कि उन्होंने इन अड़चनों से परेशान ना होना सीख लिया है। लेकिन इन सभी बातों के बीच सनी ने बॉलीवुड और अपने बीते कल को लेकर बेहद ही शॉकिंग खुलासा किया है।

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड की खूबसूरत बाला सनी लियोनी ने अडल्ट फिल्मों से काफी वक्त पहले ही दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में सनी ने अपनी हॉट अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

शुरू किया नया चैप्टर
सनी लियोनी को अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरु किया और बॉलीवुड में एंट्री लिए एक दशक हो गया है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनकी पिछली जिंदगी की कुछ बातें उन्हें परेशान कर देती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने इससे परेशान ना होना सीख लिया है।

ऐसे बनाई इंडस्ट्री में पहचान
अडल्ट इंडस्ट्री छोड़कर सनी ने पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से अपनी बॉलीवुड की यात्रा शुरू कि और यहां अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, सनी कहती हैं कि साल 2012 में इंडस्ट्री में एंट्री लेने से पहले की तुलना में अब मैं पूरी तरह से अलग इंसान हूं। मैं बेहतर के लिए सोचती हूं और मुझे यहां रहना पसंद है।

सनी ने कही ये बात
सनी ने कहा कि मैं उन सभी कामों के लिए खुश हूं, जो मुझे करने को मिले हैं। मेरे पास बहुत सारे अच्छे विकल्पों के साथ-साथ बुरे विकल्प भी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन बुरी च्वाइसेस में कुछ अच्छी चीजें भी निकलकर सामने आई हैं। मुझे कई मजेदार लोगों से मिलने का भी मौका मिला।

सपोर्ट करने वालों की हूं आभारी
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मैं इसे इतना पसंद करूंगी जितना मैंने पहली बार आने पर किया था। मैं उन सभी फैंस की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। क्योंकि असल में उनके बिना मैं यहां कभी नहीं होती।

ये है सनी का असली नाम
बताते चलें कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उन्होंने टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस से भारत में खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद से एक्ट्रेस एक पहेली लीला, कुछ कुछ लोचा है, रईस, करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी और रागिनी एमएमएस रिटर्न्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है।

सनी ने खोले कुछ राज
जब इंडस्ट्री के कई लोगों ने सनी से किनारा कर लिया था, तो कई ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने एक्ट्रेस का खूब साथ दिया। ऐसे तमाम लोगों के प्रति आभार जताते हुए सनी ने कहा कि सनी ने कहा कि जब मैंने इंडस्ट्री में एंट्री ली, तब कई लोगों ने मेरे साथ काम करने से साफ इंकार कर लिया। लेकिन कई लोग मेरे साथ वाकई में काम करना चाहते थे।

सनी को नहीं पड़ता अब कोई फर्क
सनी ने आगे कहा कि अब भी कई फेमस प्रोडक्शन हाउस और कई लोग ऐसे हैं, जो मेरे साथ काम नहीं करना चाहते वे आज भी मुझे साथ काम करने से मना कर देते हैं। लेकिन सनी को अब इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications