सनी लियोन ने बताया मां बनने का इमोशनल एक्सीपीरियंस- बुरी तरह टूटा था दिल, लगता था जैसे...

मुंबई, 4 जनवरी: एक्ट्रेस सनी लियोन के तीन बच्चे हैं। 2018 में उनको सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटे नोह और अशेर हुए। निशा नाम की लड़की को उन्होंने गोद लिया है। सनी ने एक इंटरव्यू में अपने मां बनने के दौरान आई मुश्किलों को लेकर बात की है। सनी ने बताया है सरोगेसी के दौरान उनके और पति डेनियल वेबर के साथ काफी कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनको बहुत ज्यादा परेशान किया।

मुश्किल था मेरे लिए वो वक्त

मुश्किल था मेरे लिए वो वक्त

सनी लियोन ने 'बॉलिवुड बबल' को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें अपने मां बनने के फैसले को लेकर बात की है। अपनी सरोगेसी के बारे में उन्होंने बताया कि ये करीब डेढ़ साल में पूरी हुई थी। ये काफी मुश्किल भरा वक्त था और एक बार तो वह टूट चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने फिर से सरोगेसी के लिए ना जाकर बच्ची गोद ली। सनी ने कहा कि हम सरोगेसी के प्रोसेस से गुजर रहे थे लेकिन सरोगेसी प्लान के मुताबिक नहीं चल पा रही थी। इस पर हमें लगा कि हमें बच्चा गोद लेना चागिए।

सरोगेसी प्लान के मुताबिक नहीं चली

सरोगेसी प्लान के मुताबिक नहीं चली

सनी ने बताया कि अमेरिका में आपको बच्चे का लिंग बता दिया जाता है और आप जेनेटिक टेस्टिंग जैसी चीजें भी कर सकते हैं। इसलिए हमने आईवीएफ किया लेकिन जो लड़कियों वाले एग थे, वो बच नहीं पाए। उनसे बेबी पैदा नहीं हो सके। यह वास्तव में दिल तोड़ देने वाला था। ऐसा महसूस हुआ जैसे आप हार गए हैं।

शाहरुख के चाहने वालों को झटका, बेटे की उलझन से निकले तो अब ये मुसीबत...

मुंबई से गोद ली बच्ची

मुंबई से गोद ली बच्ची

सनी लियोन ने बताया कि सरोगेसी से इस तरह के तजुर्बे के बाद वो मुंबई के एक अनाथालय गईं और बच्चा गोद लेने का फैसला लिया। सनी ने कहा कि भले ही हम उस बच्ची से जेनेटिकली कनेक्टेड नहीं होंगे, पर दिल से जुड़े होंगे। आईवीएफ के जरिए हमारे दो जुड़वां बच्चे हुए और हमने एक बच्ची गोद ले ली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+