Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JAAT BO Records: 7 दिन में 'जाट' के नाम इतने सारे रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस कर दिया धुंआ-धुंआ, सनी पाजी फिर सुपरहिट

Sunny Deol JAAT Box Office Record: सनी देओल की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए रिलीज के महज 7 दिन में 46 रिकॉर्ड बना डाले हैं। साउथ स्टाइल में बनी इस बॉलीवुड फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह वर्किंग डेज में भी लगातार कमाई कर रही है।

'जाट' एक बार फिर साबित कर रही है कि 'सनी पाजी' का स्टारडम आज भी जिंदा है और दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। फिल्म ने महज एक हफ्ते में 55.88 करोड़ की कमाई कर डाली है और इसी के साथ 46 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाकर एक नया इतिहास रच दिया है।

Sunny Deol JAAT

जहां एक ओर साउथ की स्टाइल में बनी इस फिल्म को नॉर्थ इंडिया के दर्शकों का भी भरपूर साथ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर ट्रेड एनालिस्ट्स और क्रिटिक्स भी फिल्म की परफॉर्मेंस को लेकर हैरान हैं।

7 दिन में 55.88 करोड़ की कमाई

फिल्म ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और अब तक का कलेक्शन कुछ इस प्रकार रहा

दिन कलेक्शन (कमाई करोड़ में)
पहला दिन 9.62
दूसरा दिन 7.00
तीसरा दिन 9.95
चौथा दिन 14.05
पांचवा दिन 7.30
छठां दिन 6.00
सातवां दिन 1.96
कुल 55.88 करोड़

बता दें कि आज यानी 16 अप्रैल की कमाई से जुड़े आंकड़े सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 बजे तक के है।

जाट का वीकेंड पर ब्लास्ट, वीकडे में भी मजबूती

फिल्म ने वीकेंड पर शानदार ओपनिंग के बाद वर्किंग डेज में भी अपनी पकड़ नहीं छोड़ी। गुरुवार (7वां दिन) को कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, जो सामान्य है, लेकिन ओवरऑल वीक की परफॉर्मेंस से फिल्म सुपरहिट ट्रैक पर बनी हुई है।

'जाट' के नाम धुआंधार बड़े रिकॉर्ड्स

साल 2025 के रिकॉर्ड्स

  • अब तक रिलीज हुई 10 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ा, जिसमें आजाद, लवयापा, इमरजेंसी, क्रेजी, बैडऐस रविकुमार, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, द डिप्लोमैट, देवा, फतेह और मेरे हसबैंड की बीवी शामिल है।
  • जाट साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (छावा, स्काई फोर्स, सिकंदर के बाद) बनी है।
  • पहले दिन 9.62 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने छावा, स्काई फोर्स और सिकंदर के बाद चौथे स्थान हासिल किया है।

सनी देओल के करियर से जुड़े रिकॉर्ड्स

  • फिल्म ने सनी देओल की 'यमला पगला दीवाना' (55.28 करोड़) को पछाड़ दिया है और अब उनके करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
  • जाट फिल्म ने सनी देओल की 33 पिछली फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है।
  • जाट का अभी गदर- 76.88 करोड़ (2001) और गदर-2 का 525.45 करोड़ (2023) कलेक्शन से पीछे हैं, लेकिन अगर फिल्म की रफ्तार बरकरार रही तो हो सकता है कि फिल्म गदर का रिकॉर्ड तोड़ दें।

ऐसे में अगर अब इन 33 फिल्मों के रिकॉर्ड, साल 2025 की 10 फिल्मों के रिकॉर्ड के साथ ऊपर बताए गए बाकी रिकॉर्ड को मिला दें तो जांट फिल्म ने 7 दिनों में कुल 46 रिकॉर्ड बनाए हैं।

फिल्म की जबरदस्त स्टारकास्ट और 100 करोड़ का बजट

'जाट' को साउथ के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है, और फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है। सनी देओल के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+