Karan Deol Sangeet: शुरू हुई शादी की तैयारी, 'देओल ब्रदर्स' ने लूटी महफिल, वायरल हुआ वीडियो

करण देओल के संगीत फंक्शन के दौरान पूरा देओल परिवार एकसाथ नजर आया। अभय देओल, बॉबी देओल और सनी देओल पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आए।

Karan Deol Sangeet Video: मशहूर अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दोनों की सगाई हुई थी। जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

शुरू हुई करण देओल की शादी की तैयारी
अब करण देओल की शादी का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। देर रात को संगीत का फंक्शन हो रहा था। जिसमें देओल परिवार एकसाथ शादी का जश्न मनाते हुए नजर आया। सभी लोग काफी खुश है। वहीं बेटे की शादी से सनी देओल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Karan Deol

एक साथ नजर आए सनी, बॉबी और अभय
अब इस संगीत फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल को एकसाथ देखा गया। तीनों ने पैपराजी को साथ में पोज दिया। इस दौरान अभय, सनी और बॉबी बेहद कैजुअल लुक में नजर आए। जहां सनी देओल ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक शर्ट में दिखाई दिए, तो वहीं बॉबी देओल भी व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। इसके अलावा अभय देओल ब्लैक टी शर्ट और वेस्ट कोट के साथ डार्क ब्लू जीन्स में काफी डेशिंग लग रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की तैयारी इस वक्त जोरों शोरों पर है। पूरे घर को लाइट्स से सजा रखा दिया गया है। इस संगीत सेरेमनी में देओल परिवार को बधाई देने कई सितारे पहुंचे। फिलहाल सोशल मीडिया पर तीनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस तीनों को लंबे समय बाद एकसाथ देखकर काफी खुश हैं।

कब होगी करण देओल की शादी?
करण देओल की शादी उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ होने वाली है। दोनों की शादी 18 जून को होगी और 16 जून से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। खबरें सामने आ रही है कि दृशा आचार्य और करण चाहते हैं कि उनकी शादी को काफी प्राइवेट रखा जाए। इस शादी के केवल परिवार के सभी सदस्य और उनके कुछ खास दोस्त ही शामिल हो पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+