Sunny Deol ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया से की मुलाकात, कभी मशहूर थे इश्क के चर्चे

Sunny Deol Amrita Singh Dimple Kapadia Together: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह कभी अपने फैंस के साथ या परिवार के साथ इसका जश्न मना रहे हैं। इस बीच एक्टर अपनी को-स्टार्स रह चुकी डिंपल कपाड़िया और अमृता सिंह के साथ हाल ही में स्पॉट हुए।

बीती रात 29 अगस्त को सनी देओल, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया को साथ में स्पॉट किया गया। वह तीनों एकसाथ बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे। पहले सनी देओल स्पॉट किए गए हालांकि उन्होंने पैपराजी को पोज देने से इंकार कर दिया। इसके बाद सेम बिल्डिंग से अमृता और डिंपल आईं और वह अपनी कार पर बैठकर वहां से रवाना हो गईं।

Sunny Deol

ये तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि फिल्म गदर 2 की सक्सेस के बाद एक्टर अब एक बार फिर किसी फिल्म की सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि, तीनों साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। हालांकि अभी तक तीनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

एक वक्त था जब सनी देओल अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। उन्होंने अमृता सिंह के साथ कई फिल्मों में काम किया है। कहते हैं कि अमृता और सनी एक-दूसरे के बेहद करीब थे। उस वक्त सनी देओल पहले से शादीशुदा थे। ऐसे में दोनों की लव स्टोरी खत्म हो गई। सनी ने अमृता के साथ 'बेताब', 'क्रोध' और 'शहीद' जैसी फिल्मों में काम किया।

इसके अलावा सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इस दौरान नजदीकियां बढ़ने लगी। उस दौरान डिंपल की शादी राजेश खन्ना से हो रखी थी। लेकिन इसके बावजूद सनी देओल और डिंपल का प्यार परवान चढ़ता गया। बाद में दोनों के बीच दुरियां बढ़ने लगीं और इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। सनी और डिंपल ने 'नरसिम्हा', 'आग का गोला', 'अर्जुन', 'मंजिल मंजिल' और 'गुनाह' फिल्मों में साथ काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+