Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sunjay Kapur और Karisma Kapoor के बच्चे क्या करते हैं? तीसरी पत्नी Priya Sachdev से सौतली बेटी इसलिए फेमस

Sunjay Kapur Kids List News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड व ऑटोमोटिव कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का निधन 12 जून को हो गया। दिल का दौड़ा पड़ने से संजय ने यूके के गार्ड्स पोलो क्लब में आखिरी सांस ली। अब उनके पार्थिव शरीर को भारत में लाने को लेकर पेंच फंस गया है। ऐसे में लोगों की निगाहें संजय की निजी जिंदगी पर ठहर चुकी हैं।

खास बात यह है कि संजय कपूर ने तीन शादियां की, जिससे उन्हें 3 बच्चे हुए। हालांकि, तीसरी पत्नी से एक सौतेली Safira Chatwal बेटी भी है। वैसे तो, संजय और करिश्मा के बच्चे लाइम लाइट से काफी दूर रहते हैं। लेकिन, सफीरा काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या करते हैं संजय कपूर के बच्चे ?

Sunjay Kapur Karisma Kapoor Kids

Samaira Kapur : बॉलीवुड की छोटी डायरेक्टर?

समायरा कपूर, करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)और संजय कपूर की बड़ी बेटी, बॉलीवुड के कपूर खानदान की पांचवीं पीढ़ी की मेंबर हैं। उनका जन्म 11 मार्च 2005 को हुआ था, और वे रणधीर कपूर और बबीता कपूर की पोती हैं। समायरा बचपन से ही क्रिएटिव हैं। सिर्फ 10 साल की उम्र में उन्होंने 'बी हैप्पी' नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई, जो 19वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आईसीएफएफआई) में लिटिल डायरेक्टर्स की कैटेगरी में दिखाई गई। हालांकि, वे मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी एजुकेशन और क्रिएटिविटी पर सबकी नजर है। फिलहाल, वे एक स्टूडेंट हैं और अपनी मम्मी करिश्मा के साथ मुंबई में रहती हैं।

Sunjay Kapur Karisma Kapoor Kids

Kiaan Raj Kapur: स्टडीज में बिजी

कियान राज कपूर, समायरा के छोटे भाई, का जन्म 12 मार्च 2010 को हुआ था। वे भी मीडिया से दूर रहते हैं और अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं। कियान एक नॉर्मल चाइल्डहुड एंजॉय कर रहे हैं, और उनके मम्मी-पापा (करिश्मा और संजय) के स्पेस के तहत ग्रोअप हो रहे हैं। हालांकि, उनकी लाइफ ज्यादा पब्लिक नहीं है।

Safira Chatwal: सौतेली बेटी, जो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं

अब बात करते हैं संजय कपूर की सौतेली बेटी सफीरा चटवाल की। सफीरा का जन्म 16 नवंबर 2007 को न्यूयॉर्क, अमेरिका में हुआ था, और वे इंडियन-अमेरिकन हैं। उनकी मम्मी प्रिया सचदेव हैं, जो संजय की तीसरी पत्नी बनीं, और उनके बायोलॉजिकल पापा हैं- होटल बिजनेसमैन विक्रम चटवाल। सफीरा की लाइफस्टाइल और फैमिली फोटोज अक्सर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट (@safirachatwall) पर वायरल होती हैं, जहां उनके 1.3K फॉलोअर्स हैं। वे फिलहाल एक अमेरिकन स्कूल में पढ़ रही हैं और कॉलेज जाने से पहले अपनी यंग एज एंजॉय कर रही हैं। सफीरा की पर्सनालिटी और स्टाइल ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी फेमस बना दिया है।

Azarias Kapur: छोटा सा स्टार किड

अंत में, बात करते हैं अज़रियास कपूर की, जो संजय कपूर और प्रिया सचदेव की बेटा हैं। अज़रियास का जन्म दिसंबर 2018 में हुआ था, और वे अभी सिर्फ 6-7 साल के हैं। वे मुख्य रूप से एक बच्चे की तरह अपनी स्कूल की उम्र से पहले का टाइम एंजॉय कर रहे हैं। उनकी फैमिली फोटोज और सेलिब्रेशंस अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जहां वे एक क्यूट लिटल स्टार किड के तौर पर नजर आते हैं।

Sunjay Kapur Safira Chatwal

Sunjay Kapur Love Life: तीन शादियां, तीन बच्चे, और एक सौतेली बेटी

संजय कपूर की लाइफ एक बॉलीवुड मूवी की तरह रही है। उन्होंने तीन शादियां कीं, और उनकी हर शादी से एक नई स्टोरी जुड़ी है। करिश्मा कपूर से उनकी दो संतानें, समायरा और कियान हैं। प्रिया सचदेव से उनकी शादी के बाद अजरियास हुआ, और सफीरा उनकी सौतेली बेटी बनीं। हर बच्चे की अपनी अलग दुनिया है, लेकिन सबकी एक कॉमन थिंग है - वे संजय कपूर की लिगेसी का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें- Sunjay Kapur Death: संजय की दूसरी पत्नी बनी थी Karisma, जानें पहली और तीसरी कौन? कितने हैं बच्चे?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+