Sunjay Kapur Death: संजय की दूसरी पत्नी बनी थी Karisma, जानें पहली और तीसरी कौन? कितने हैं बच्चे?
Sunjay Kapur Wife List: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड व ऑटोमोटिव कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से 12 जून 2025 की रात निधन हो गया। घटना के वक्त संजय कपूर के हाथ में पोलो स्टिक थी। संजय, यूके के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। हालांकि, संजय के बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ का दावा है कि पोलो खेलते वक्त, संजय ने एक मक्खी निगल ली, जो उनकी मौत की वजह बनी।
संजय की मौत (Sunjay Kapur Death) अपने पीछे छोड़ गई, तमाम वो बातें, जो लोगों के लिए चर्चा का विषय मात्र बनकर रह गईं। जिसमें सबसे ऊपर उनकी शादीशुदा जिंदगी और पत्नियों की फेहरिस्त रही। दिलचस्प बात, संजय ने तीन शादियां (Sunjay Kapur Three Marriage) की थी, जिसमें करिश्मा दूसरी पत्नी रही। आइए जानते हैं संजय के कितने बच्चे?

Sunjay Kapur Marriage Timeline: कब-कब बने संजय दूल्हा?
पहली शादी: कौन हैं नंदिता माहतानी : Who is Nandita Mahtani
दिल्ली की रहने वाली नंदिता से 1996 में संजय कपूर ने पहली शादी की थी। नंदिता महतानी फैशन डिजाइनर और स्टाइलिश रही हैं। वह विराट कोहली (Virat Kohli ), कैटरीना कैफ और गौरी खान जैसी मशहूर हस्तियों की स्टाइलिंग के लिए जानी जाती हैं। दोनों की शादी चार साल तक चली और फिर दोनों अलग हो गए।
2000 में उनका तलाक हो गया। नंदिता महतानी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नामों में से एक हैं। एक व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाली नंदिता एक सोशलाइट भी हैं, जिन्हें अक्सर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ घूमते हुए देखा जाता है। उनके भाई भरत, जो एक व्यवसायी हैं, ने 2010 में एक स्टार-स्टडेड समारोह में शादी की थी। इस शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय से लेकर करण जौहर और उद्योगपति हर्ष गोयनका सहित इंडस्ट्री के ए-लिस्टर्स मौजूद थे। बाद में नंदिता ने एक्टर विद्युत जामवाल को डेट किया। दोनों ने 1 सितंबर, 2021 को सगाई कर ली और अपनी सगाई की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।
कितने बच्चे- साल भर भी नहीं चली इस शादी में संजय को एक भी संतान नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- Karishma के Ex पति Sanjay Kapur को क्या पता था वो मरने वाले हैं? 3 दिन पहले ही किया था चौंकाने वाला ये पोस्ट
दूसरी शादी: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)
29 सितंबर 2003 को संजय ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस व सिनेमा जगत के मशहूर कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर से की। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई थी। सुहागरात को लेकर करिश्मा ने संजय पर गंभीर आरोप लगाया कि पति ने अपने दोस्तों के साथ सोने पर मजबूर किया। इनकार पर बेल्ट से पीटा। दोनों का तलाक 2014 में फाइल हुआ और 2016 में स्थायी रूप से मंजूर हुआ।
कितने बच्चे: करिश्मा से संजय को दो बच्चे- समायरा (Samaira Kapur)और कियान (Kiaan Kapur)है।
तीसरी शादी: कौन है प्रिया सचदेव: Who is Priya Sachdev
2016 में करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद, संजय कपूर तिबारा दूल्हा बने। 2017 में संजय ने मॉडल व फैशन उद्यमी प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की। न्यूयॉर्क के प्राइवेट समारोह में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। बाद में इस जोड़े ने अपने बेटे अज़रियास का स्वागत किया। खास बात यह है कि प्रिया, बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुकी हैं। यशराज फिल्म नील 'एन' निक्की में प्रिया नजर आईं थी।
कितने बच्चे: प्रिया सचदेव से संजय को एक बेटा- अजारिया (Azarias) है।
ये भी पढ़ें- Sunjay Kapur Death: तलाक के बाद Karisma को इतने करोड़ देकर संजय हुए थे अलग, बच्चों से मिलना भी था मुश्किल?












Click it and Unblock the Notifications