'संजय कपूर ने मुझे सुहागरात पर अपने दोस्तों के साथ', करिश्मा कपूर ने खोली थी पूर्व पति को पोल, बयां किया दर्द
Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने एक समय पर अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज किया। करिश्मा कपूर का स्टारडम उस समय इतना ज्यादा था कि हर बड़ा एक्टर उनके साथ काम करना चाहता था।
करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादीशुदा जिंदगी
करिश्मा कपूर की फैन फॉलोइंग भी बहुत शानदार थी। करिश्मा कपूर अपने प्रोफेशनल करियर में बहुत ही सक्सेफुल एक्ट्रेस साबित हुई हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत ही दर्दनाक रही है। खासतौर पर उनकी शादीशुदा जिंदगी।

करिश्मा कपूर और अभिशेक बच्चन की टूट गई थी सगाई
आपको बता दें कि एक समय पर करिश्मा कपूर बच्चन खानदान की बहू बनना चाहती थीं। वह अभिषेक बच्चन से प्यार करती थीं। दोनों की सगाई भी हो गई थीलेकिन अचानक ही ये सगाई टूट गई और दोनों अलग हो गए। करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूटने से सभी लोग हैरान हो गए थे।
2003 में कर्शिमा ने संजय कपूर से की थी शादी
-इसके बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। करिश्मा कपूर ने बड़े ही धूमधाम से शादी की थी लेकिन ये शादी ही उनके लिए दर्दनाक बन गई थी। फिलहाल खबर है कि करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 53 साल की उम्र में पोलो खेलते हुए उनकी मौत हो गई है।
-आपको बता दें कि संजय कपूर से शादी करने से पहले ही करिश्मा कपूर ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। करिश्मा कपूर शादी के बाद अपना पूरा समय अपने पति संजय और ससुराल वालों को देना चाहती थीं। लेकिन शादी की पहली ही रात में करिश्मा कपूर के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उनके तो होश ही उड़ गए थे।
क्या थी संजय कपूर की असलियत?
-कहा जाता है कि शादी की पहली रात में ही करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर की असलियत पता चल गई थी। इसके बाद करिश्मा के लिए उनकी शादी उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती बन गई थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद करिश्मा कपूर को काफी प्रताड़ित किया गया था। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया था कि पति संजय कपूर से लेकर सास-ससुर और पति के कुछ खास दोस्तों तक ने उन्हें बहुत दर्द दिए थे। एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने अपनी दर्दनाक शादी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
सुहागरात पर संजय ने करिश्मा को किया था नीलाम
करिश्मा कपूर ने उस पुराने इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद से ही संजय कपूर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे। यहां तक कि सुहागरात पर संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों को करिश्मा कपूर के साथ सोने की कीमत भी बताई थी। वहीं जब करिश्मा कपूर ने मना किया था तो संजय ने उन्हें जमकर पीटा था।
करिश्मा कपूर को सास ने मारा था थप्पड़
करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा कपूर की सास उनसे बुरा बर्ताव करती थीं। करिश्मा की सास ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था और संजय ने अपने भाई को करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहा था। इस बीच करिश्मा कपूर ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। करिश्मा का कहना था कि दो बच्चे होने के बाद भी संजय कपूर के बर्ताव में कोई सुधार नहीं हो पाया था।
2016 में हुआ था करिश्मा और संजय का तलाक
-आखिरकार इस शादी के दर्द से बाहर निकलने के लिए करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर से तलाक लेने के फैसले को ही सही माना। करिश्मा कपूर ने शादी के 13 साल बाद संजय कपूर से तलाक ले लिया था। संजय और करिश्मा साल 2016 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। हालांकि ये तलाक भी आसान नहीं था।
-एक तरफ जहां करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, वहीं पति संजय ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगया था। करिश्मा ने तो पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से की थी शादी
वहीं करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच बच्चों की कस्टडी का मामला भी काफी लंबा चला था। बाद में कोर्ट ने दोनों पक्षों के सामने कुछ शर्तें रखी थीं जिन्हें मानने के बाद ही दोनों का तलाक हो पाया था। फिलहाल करिश्मा कपूर सिंगल मदर हैं और अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा की परवरिश अकेले कर रही हैं। वहीं संजय कपूर ने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी और अब साल 2025 में उनकी मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications