Sunjay Kapoor अपने पीछे छोड़ गए 10,300 करोड़, तीन बच्चों में से किसके हिस्से आएगी कितनी दौलत?

Sanjay Kapoor News: देश के दिग्गज कारोबारी संजय कपूर की लंदन में मृत्यु हो गई है। संजय बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद सवाल उठ रहे हैं कि उनकी बेशुमार दौलत का बंटवारा किस आधार पर होगा। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोना कॉमस्टार कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 31,000 करोड़ रुपये (लगभग 4 बिलियन डॉलर) बताया गया है।

Sunjay Kapoor

यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death: संजय की दूसरी पत्नी बनी थी Karisma, जानें पहली और तीसरी कौन? कितने हैं बच्चे?

Sunjay Kapur की 10,300 करोड़ रुपये की संपत्ति किसे मिलेगी

संजय कपूर के निधन के समय उनकी कुल संपत्ति 10,300 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। फोर्ब्स के मुताबिक, दिवंगत उद्योगपति की निधन के समय कुल नेट वर्थ 1.2 बिलियन (10,300 करोड़ रुपये) थी। 2022 और 2024 में उनकी संपत्ति तकरीबन 1.6 बिलियन (13,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी। कानून के मुताबिक, उनकी संपत्ति के प्रबंधन का जिम्मा उनकी पत्नी प्रिया सचदेवा को सौंपा जाएगा। प्रिया और संजय का एक 6 साल का बेटा अजरियास है। इसके अलावा, करिश्मा कपूर से उनके दो बच्चे समायरा (20) और कियान हैं। इनमें से सिर्फ समायरा ही बालिग हैं, लेकिन संजय की कंपनी में वह किसी पद पर नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के EX पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में क्यों हो रही है देरी, जानें पूरा सच, क्या है मामला?

कानून के जानकारों के मुताबिक, अगर संजय ने अपनी कोई वसियत बनाई है, तो उसके मुताबिक संपत्ति का बंटवारा होगा। वसीयत नहीं बनाने की स्थिति में उनके सभी आश्रितों को संपत्ति में से हिस्सा मिलेगा। हालांकि, यह बहुत से और कारकों पर भी निर्भर करता है। इसमें अर्जित, पैतृक और विरासत से मिलने वाली संपत्ति के आधार पर बंटवारा शामिल होता है।

समायरा और कियान के लिए छोड़ी है करोड़ों की दौलत

करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने उन्हें एलिमनी में मुंबई में एक घर और करोड़ों के बॉन्ड दिए थे। इसके अलावा, उनके दोनों बच्चों समायरा और कियान के लिए 14-14 करोड़ के बॉन्ड दिए थे। तलाक की शर्तों के मुताबिक हर महीने वह दोनों बच्चों की पढ़ाई और दूसरे खर्चों के लिए 10 लाख रुपये महीने के दिया करते थे। उनकी मौत के बाद ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना कॉमस्टार के मैनेजमेंट ने बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, कंपनी के कर्मचारियों और हितधारकों से अपील की गई है कि वह भरोसा बनाए रखें। कंपनी अपने दिवंगत अध्यक्ष के मूल्यों और समर्पण को आगे लेकर जाएगी।

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की सौतन नंदिता महतानी का विराट कोहली से है 'खास' कनेक्शन, ये है संजय कपूर की पहली पत्नी का सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+