करिश्मा कपूर की सौतन नंदिता महतानी का विराट कोहली से है 'खास' कनेक्शन, ये है संजय कपूर की पहली पत्नी का सच

Nandita Mahtani and Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में निधन हो गया है। खबर है कि पोलो खेलते समय उनके मुंह में एक मक्खी चली गई थी जिसके चलते उन्हें शरीर में बेचैनी महसूस होने लगी थी।

हार्ट अटैक से हुई संजय कपूर की मौत
इसके बाद संजय कपूर अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की मानें तो हार्ट अटैक से संजय कपूर का निधन हुआ है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद लोग संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं।

Nandita Mahtani

संजय कपूर की पर्सनल लाइफ

53 साल के संजय कपूर के निधन की खबर ने सबको शॉक्ड कर दिया है। लोग संजय कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि संजय कपूर दिल्ली के एक फेमस बिजनेसमैन थे। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में छाए रहते थे।

संजय कपूर ने 3 शादियां की थीं

जानकारी के अनुसार संजय कपूर ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी। वहीं नंदिता से तलाक लेने के बाद संजय ने करिश्मा कपूर के साथ शादी की थी। वहीं शादी के 13 साल बाद करिश्मा से तलाक लेने के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव के साथ सादी की थी। मौत से पहले तक वह प्रिया के साथ एक अच्छी जिंदगी जी रहे थे।

कौन हैं संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी?

-संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता है। आपको बता दें कि नंदिता महतानी मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। वह एक फेमस फैशन डिजाइनर और सोशलाइट हैं। संजय कपूर ने नंदिता से साल 1996 में लव मैरिज की थी।

-नंदिता महतानी का परिवार बिजनेस से जुड़ा हुआ है। उनके भाई भरत महतानी मशहूर बिजनेसमैन हैं, जिनकी शादी साल 2010 में हुई थी। इस ग्रैंड शादी में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, करण जौहर से लेकर हर्ष गोयंका जैसे बड़े-बड़े लोग शामिल हुए थे। वहीं नंदिता महतानी की बहन अनु की शादी अरबपति संजय हिंदुजा से हुई है।

-दूसरी तरफ नंदिता महतानी और संजय कपूर की शादी सिर्फ चार साल तक ही चल पाई थी। दोनों ने साल 2000 में तलाक ले लिया था। कहा जाता है कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई थी। वहीं संजय से तलाक के बाद नंदिता के कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुके हैं।

नंदिता का विराट कोहली से है खास कनेक्शन

नंदिता महतानी का भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से खास कनेक्शन है। दरअसल वह कई सालों तक विराट कोहली की स्टाइलिश रही थीं। नंदिता ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के साथ अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। वह हर साल सोशल मीडिया पर विराट कोहली को बर्थडे भी विश करती हैं।

कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है नंदिता का नाम

-आपको बता दें कि नंदिता महतानी का नाम कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने एकसाथ मिलकर प्लेग्राउंड नाम की कंपनी भी शुरू की थी। दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन अचानक साल 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया।

-इसके बाद नंदिता ने कुछ समय के लिए रणबीर कपूर को भी डेट किया था, जो करिश्मा कपूर के कजिन हैं। साल 2017 में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था कि उन्हें नंदिता पर क्रश था और वह उन्हें खूबसूरत और सादगी भरी लगी थीं, जो उनकी सोशलाइट छवि से बिल्कुल अलग थी।

-इसके बाद नंदिता महतानी का नाम एक्टर विद्युत जामवाल के साथ भी जुड़ा था। साल 2021 में दोनों ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन शादी होने से पहले ही उनका रिश्ता टूट गया था।

-आपको बता दें हाल ही में करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन की शादी में नंदिता महतानी को देखा गया था। उन्होंने इस शादी समारोह में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई थीं।

कैसे हुई संजय कपूरी की मौत?

संजय कपूर के मौत की पुष्टि बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने की है। उन्होंने एएनआई को बताया है कि संजय कपूर पोलो मैच के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल गए थे, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+