गोविंदा के साथ नहीं रहतीं सुनीता आहूजा, पति के अफेयर का सच रखा सामने, ससुरालवालों पर लगाया ऐसा आरोप
Sunita Ahuja and Govinda: सुनीता आहूजा ने कहा है कि वह लंबे समय से गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं। अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि वह और 'ची ची' अलग-अलग घरों में, एक-दूसरे के सामने रहते हैं।
गोविंदा के अफेयर को लेकरसनीता आहजा ने कही ऐसी बात
सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर बात करते हुए खुलासा किया कि वह अपने दोनों बच्चों, यशवर्धन और टीना के साथ रहती हैं, जबकि गोविंदा अकेले अलग घर में रहते हैं।

सुनीता आहूजा का चौंकाने वाला खुलासा
सुनीता आहूजा ने कहा है- समस्या ये है कि गोविंदा के परिवार में कुछ लोग हैं जो मुझे और उन्हें साथ नहीं देखना चाहते हैं। वो सोचते हैं इनका परिवार इतना खुश क्यों है क्योंकि उनके खुद के बीवी बच्चे मर गए हैं।
'गोविंदा अच्छे लोगों के साथ उठता-बैठता नहीं है'
-सुनीता आहूजा ने आगे कहा- गोविंदा अच्छे लोगों के साथ उठता-बैठता नहीं है। तो क्या है न जैसे मैं बोलती हूं, अगर तुम गंदे लोग के साथ रहोगे तो वैसे बन जाओगे। आज मेरा फ्रेंड सर्कल नहीं है, मेरे बच्चे ही मेरे दोस्त हैं।
-सुनीता ने आगे स्पष्ट किया कि गोविंदा के अफेयर की अफवाहों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि वह 'मजबूत' हैं और अपने पति से बेहद प्यार करती हैं।
'15 साल से मैं और गोविंदा अलग रहते हैं'
-सुनीता आहूजा ने कहा- मैं और गोविंदा आमने सामने रहते हैं। पिछले 15 साल से हम अलग रह रहे हैं लेकिन एक दूसरे के घर आना जाना करते रहते हैं। जो अच्छी औरत को दुख देगा वो कभी सुखी नहीं रहेगा, बेचैन रहेगा।
-सुनीता आहूजा ने कहा- मैंने बचपन से लेके अपनी पूरी जिंदगी दे दी गोविंदा को, आज भी इतना प्यार करती हूं। नाराजगी 100 फीसदी है क्योंकि मैं भी तो सुन ही रही हूं ना। लेकिन मैं बहुत मजबूत हूं क्योंकि मेरे पास मेरे बच्चे हैं।
गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता
-जानकारी के अनुसार ये घटना सुनीता आहूजा और गोविंदा द्वारा अपने तलाक की अफवाहों को खारिज करने और साथ में गणेश चतुर्थी मनाते देखे जाने के कुछ हफ्ते बाद हुई है।
-आपको बता दें गोविंदा और सुनीता आहूजा की प्रेम कहानी साल 1980 के दशक में शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने 11 मार्च, 1987 को शादी कर ली थी।
-जानकारी के अुसार सुनीता आहूजा एक्टर गोविंदा के चाचा आनंद सिंह की साली हैं, जो दिग्गज फिल्म निर्माता ऋषिकेश मुखर्जी के सहायक के रूप में काम करते थे। गोविंदा और सनीता के दो बच्चे, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन हैं।












Click it and Unblock the Notifications