चार बाईपास सर्जरी कराने के बाद घर लौटे सुनील ग्रोवर, हॉस्पिटल से निकलकर दिया ये रिएक्शन
मुंबई। 44 वर्षीय कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हॉर्ट सर्जरी कराने के बाद गुरुवार को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से डिस्चार्ज हो गए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिये। अपने चिरपरिचित अंदाज में सुनील ग्रोवर भी पैपराजी की तरफ मुड़कर पोज दिया और हाथों से दिल बनाकर शुक्रिया कहा। बता दें कि पिछले हफ्ते ही सीने में दर्द होने के चलते अस्पताल में एडमिट किया गया था और 27 जनवरी के दिन उनकी 4 बाईपास सर्जरी हुई है।

शूटिंग खत्म करते ही सर्जरी कराने चले गए
सूत्रों के मुताबिक सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे। अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। ऐसे में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सर्जरी कराने का फैसला किया था। पहले उन्होंने अपनी सीरिज की शूटिंग खत्म की और फिर ट्रीटमेंट कराने चले गए।
पैपराजी को देखते ही दिया ये रिएक्शन
एक पपराजी अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में सुनील सफेद टी-शर्ट के ऊपर चेक्ड शर्ट पहने हुए और काले रंग की ट्रैक पैंट में अस्पताल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह कार की तरफ बढ़े हैं तो बाहर इंतज़ार कर रहे फ़ोटोग्राफ़रों को देखकर, कॉमेडियन ने उनकी तरफ हाथ हिलाया, थम्स अप साइन दिखाया और अपने हाथों से दिल का निशान बनाया।

यूजर्स ने किया कमेंट
उन्होंने कार में बैठने से पहले नमस्ते के साथ उनका अभिवादन भी किया। उनके कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में जल्द ठीक होने की दुआ की। उनके एक प्रशंसक ने कहा, "वह जल्द ही सुपर हो जाएं, वह किसी भी कॉमेडी शो के दिल हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उनका प्रदर्शन हर बार एक नया बेंच मार्क सेट करता है।

सुनील ग्रोवर को सीने में दर्द की थी शिकायत
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने कहा, 'सुनील को सीने में दर्द था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में बुलाया गया था। ब्लड टेस्ट और ईसीजी के बाद पता कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें तुरंत दवाइयां दी गईं, स्वास्थ्य में सुधार आया। वहीं वे कोविड पॉजिटिव भी थे, हालांकि उन में इसके लक्षण नहीं थे। ऐसे में उनका कोरोना का भी इलाज हुआ।'












Click it and Unblock the Notifications