जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं KL Rahul और Athiya Shetty, सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बातों ही बातों में पैपराजी को बेटी अथिया शेट्टी की शादी को लेकर एक नया अपडेट दिया है।

Athiya Shetty KL Rahul Marriage: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते। पिछले कई दिनों से दोनों की शादी को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। फैंस जानने के लिए बेताब है कि लवबर्ड्स कब शादी करेंगे। इस बीच एक्ट्रेस के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने उनकी शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर ऐसा कह दिया है कि फैंस उसे जानकर खुशी से झूम उठेंगे। जी हां ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने अपनी हालिया रिलीज वेब शो 'धारावी बैंक' के लॉन्च इवेंट के दौरान पैपराजी से खुलकर बातचीत की। सुनील से पैपराजी ने पूछा कि अथिया की शादी को लेकर सवाल किए।

सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म

सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म

सुनील शेट्टी से पैपराजी ने पूछा कि, अथिया की शादी कब होगी और अब राहुल का विश्व कप शेड्यूल पूरा हो गया है? इस पर एक्टर ने कहा कि 'जल्द ही होगी'। सुनील शेट्टी के इस अपडेट के बाद अब फैंस को इंतजार है कि दोनों अपनी शादी की डेट कब अनाउंस करेंगे। खबरों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि, दोनों साल 2022 के अंत में शादी कर सकते हैं।

पहले भी सुनील शेट्टी ने दिया था ये अपडेट

पहले भी सुनील शेट्टी ने दिया था ये अपडेट

बता दें कि इससे पहले भी सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर कई बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि, जब दोनों तय करेंगे तभी शादी होगी। साथ ही बताया था कि राहुल का शेड्यूल काफी बिजी है। उन्होंने कहा था, जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी।

अथिया और केएल राहुल की वायरल तस्वीरें

अथिया और केएल राहुल की वायरल तस्वीरें

हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी की वर्ल्डकप के बाद लंच करती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जो कि, उनके किसी फैन पेज द्वारा शेयर की गई थी। इन तस्वीरों में केएल राहुल की नजरें अथिया से हट नहीं रही थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्सर उनके साथ मैच ट्रिप पर जाती रहती हैं और वहां से फैंस के साथ फोटोज शेयर करती हैं।

लंबे समय से कर रहे हैं डेट

लंबे समय से कर रहे हैं डेट

अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2021 में ही अपने रिलेशन ऑफिशियल कर दिया था। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। अथिया की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 2019 की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+