जैकलीन फर्नांडिस के फैंस को IPhone गिफ्ट में देंगे सुकेश चंद्रशेखर, आखिर क्यों किया महाठग ने ऐसा वादा?
Sukesh Jacqueline: तिहाड़ जेल में बंद रहकर भी महाठग सुकेश चंद्रशेखर आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। वह अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को खत लिखता है जिसमें अपने दिल की बातें बताता है। लेकिन इस बार महाठग ने अपने खत में एक्ट्रेस को तोहफा देने की बात कही है।
दरअसल, हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस की एक एल्बम रिलीज हुई थी जिसका नाम Yimmy Yimmy है। जिसे कई मिलियन व्यूज मिले हैं। ऐसे में महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन को चिट्ठी लिखी और लॉन्चिंग पर बधाई दी। इसी के साथ महाठग ने इस गाने को सबसे ज्यादा बार देखने वाले 100 फैन्स को तोहफे में आईफोन देने की बात की। साथ ही सुकेश ने जैकलीन को उनके जन्मदिन पर एक सरप्राइज देने का भी वादा किया।

इसके अलावा सुकेश ने अपने खत में जैकलीन को 100 मिलियन पूरे करने पर बधाई दी है और सभी फैंस को उनका सपोर्ट करने पर बधाई दी है। इसी तरह, सुकेश ने पिछले साल जैकलीन को एक खत लिखा था जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को अगला जन्मदिन मनाने का वादा किया था। पिछले साल दिसंबर में, बॉलीवुड अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज ने 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में ईडी की शिकायत और उनके पूरक आरोप पत्र को अदालत में चुनौती दी थी, जिसके बाद सुकेश ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।
बता दें कि महाठग सुकेश चन्द्रशेखर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। सुकेश पर 200 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। साथ ही उसने जैकलीन को कई महंगे तोहफे भी गिफ्ट में दिए हैं। हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट में जैकलीन की याचिका में कहा गया है कि ईडी ने जो सबूत पेश किए हैं उससे ये साबित होता है कि एक्ट्रेस सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूरी तरह से बेकसुर हैं।












Click it and Unblock the Notifications