Dangal Actress Suhani Bhatnagar: आमिर की 'दंगल' गर्ल से जुड़ी ये बातें कर देंगी हैरान, मौत से पहले...
Suhani Bhatnagar lesser Known facts: फिल्म दंगल की बात होती है तो भला आमिर की फिल्म में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली क्यूट सी बच्ची को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस छोटी सी बच्ची यानी सुहानी भटनागर ने फिल्म में बबीता फोगाट का रोल प्ले किया था। मगर आज ये बच्ची हमारे बीच नहीं है। मात्र 19 साल की उम्र में सुहानी ने दुनिया छोड़ दी है।
भले ही दंगल में सारी लाइमलाइट सानिया मल्होत्रा लूट गई हों, मगर बबीता बनी सुहानी को कोई नहीं भूल सकता। भले ही एक्ट्रेस को दंगल की रिलीज के बाद मीडिया या फिर प्रेस से ज्यादा लाइमलाइट ना मिली हो, मगर सुहानी ने बहुत कम उम्र में साबित कर दिया था कि उन्हें किसी पैपराजी की जरूरत नहीं है।

जानिये दंगल की सुहानी से जुड़ी ये बातें...
- सुहानी का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। वे पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।
- सुहानी भटनागर की पढ़ाई-लिखाई फरीदाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई थी।
- सुहानी की फैमिली बेहद ही ओपन माइंडेड है। सुहानी को परिवार की ओर से हमएशा से सपोर्ट मिला है। हर फैसले में परिवार उनके साथ खड़ा रहा है।
- मॉडलिंग करियर
सुहानी ने 'दंगल' में आने से काफी पहले मोंटे कार्लो जैसे ब्रांड के लिए प्रिंट मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था। मॉडलिंग में भी परिवार ने सुहानी का पूरा पूरा साथ दिया। ये सुहानी का सपना था ऐसे में परिवार ने इस सपने को पूरा करने में सुहानी का फुल सपोर्ट किया। - दंगल के लिए स्कूल से ली 6 महीने की छुट्टी
बताते चलें कि आमिर खान की दंगल के लिए सुहानी ने अपने स्कूल से 6 महीने की छुट्टी ली थी। फिल्म रिलीज होने के बाद सुहानी को अपने दोस्तों और स्कूल के अन्य लोगों से जमकर तारीफ मिली थी। - जब सुहानी से पूछा गया कि फिल्म की वजह से उनकी पढ़ाई कितनी प्रभावित हुई तो सुहानी ने कहा कि इन सब के अलावा मेरे मां-बाप के लिए मेरी पढ़ाई भी ऊपर थी। मैं अब 7वीं में हूं। ऐसे में मैं जब दंगल की शूटिंग कर रही थी तो 6वीं में थी। जब शूटिंग हो गई थी तो मैंने फाइनल एग्जाम दिए और मैं पढ़ाई में 92.6 प्रतिशत नंबर लाई।












Click it and Unblock the Notifications