आर्यन खान केस के बीच मां गौरी खान का आज जन्मदिन, बेटी सुहाना ने खास तस्वीर शेयर कर किया विश

आर्यन खान केस के बीच मां गौरी खान का आज जन्मदिन, बेटी सुहाना ने खास तस्वीर शेयर कर किया विश

मुंबई, 08 अक्टूबर: शाहरुख खान के परिवार के लिए ये वक्त काफी मुश्किल भरा है। शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में 14 दिन की जूडिशल कस्टडी में हैं। इसी बीच आर्यन खान की मां गौरी खान का आज 8 अक्टूबर को जन्मदिन है। गौरी खान 51 साल की हो गई हैं। अपनी मां के जन्मदिन पर बेटी सुहाना खान ने एक इमोशनल फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया है। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां गौरी और पिता शाहरुख खान की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर एक रेव पार्टी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी के बाद आर्यन खान को 03 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वहीं छापेमारी 02 अक्टूबर की रात को की गई थी।

सुहाना खान ने मां गौरी को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

सुहाना खान ने मां गौरी को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

गौरी खान के बर्थडे पर उनकी बेटी सुहाना खान ने एक थ्रोबैक तस्वीर के साथ उन्हें विश किया है। सुहाना ने 90 के दशक में एक पुराने फोटोशूट से गौरी और उनके पति शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर कर सुहाना ने सिंपल सा कैप्शन लिखा, ''हैप्पी बर्थडे मां'' इसके साथ सुहाना ने एक दिल वाला इमोजी बनाया। सुहाना की चचेरी बहन आलिया छिबा और अनन्या पांडे ने कमेंट में दिल वाली इमोजी से रिएक्ट किया।

सुहाना ने लाइक किया था ऋतिक रोशन का आर्यन को लेकर लिखा पोस्ट

सुहाना ने लाइक किया था ऋतिक रोशन का आर्यन को लेकर लिखा पोस्ट

सुहाना खान ने गुरुवार (07 अक्टूबर) को ऋतिक रोशन द्वारा आर्यन खान के सपोर्ट में शेयर की गई पोस्ट को भी लाइक किया था। इस पोस्ट में ऋतिक रोशन ने आर्यन खान के सपोर्ट में एक ओपेन लेटर लिखा था। जिसमें ऋतिक रोशन ने आर्यन को जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में बताया है।

बड़े भाई आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से सुहाना खान की ये पोस्ट मुश्किल समय में आई है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख खान, गौरी खान किसी ने भी कोई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर नहीं की है। इस मामले पर किसी ने भी बयान साझा नहीं किया है।

फराह खान ने कहा- 'माता-पिता की दुआएं पहाड़ों को भी हिला सकती हैं...'

फराह खान ने कहा- 'माता-पिता की दुआएं पहाड़ों को भी हिला सकती हैं...'

शाहरुख खान के परिवार के साथ करीबी रिश्ता रखने वाली फराह खान ने भी गौरी खान के लिए उनके जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। फराह खान शाहरुख और गौरी की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ''मां की ताकत सबसे बड़ी होती है। माता-पिता की दुआएं पहाड़ों और समुद्र को भी हिला सकती हैं। मैंने पिछले कुछ हफ्तों में सबसे मजबूत मां और महिला की हिम्मत देखी है। गौरी खान जन्मदिन की शुभकामनाएं। आज आपको जन्मदिन का बेस्ट प्रेजेंट दे रही हूं।''

14 दिनों की जूडिशल कस्टडी में गए आर्यन खान

14 दिनों की जूडिशल कस्टडी में गए आर्यन खान

मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर एक रेव पार्टी में एनसीबी ने 02 अक्टूबर को छापेमारी की थी। उस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। छापेमारी के बाद एनसीबी ने आर्यन खान को हिरासत में ले लिया था और 03 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आर्यन खान समेत 8 आरोपी एनसीबी की कस्टडी में थे। गुरुवार (07 अक्टूबर) को कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद आर्यन खान समेत अन्य आरोपियों को 14 दिनों की जूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+