लड़के के साथ कार में दिखीं सुहाना, फैन ने पूछा- कौन है ये मिस्ट्री मैन?

मुंबई, 23 मार्च: शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह उनके किसी खास दोस्त के साथ घूमने निकलना है। दरअसल फोटोग्राफर वीरेंद्र चावला ने सुहाना की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। जिसमें सुहाना कार में कहीं जा रही हैं। जो बात इसमें सोशल यूजर्स का ध्यान खींच रही है, वो ये कि कैमरा देखते ही सुहाना ने अपने चेहरे को ढक लिया।

मुंबई में ली गईं तस्वीरें

मुंबई में ली गईं तस्वीरें

वीरेंद्र चावला ने मुंबई से ये तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सुहाना अपने दोस्त के साथ कार की पिछली सीट पर बैठी हैं। जैसे की दोनों ने देखा कि उनकी तस्वीर लेने की कोशिश हो रही है तो के दोनों हाथ से अपना चेहरा छुपा लिया। दोनों ने अपने चेहरों को पूरी तरह कवर करके रखा, जब तक कि कार फोटोग्राफरों से दूर नहीं हो गई।

यूजर्स ने पूछा- क्या छुपा रही हो

यूजर्स ने पूछा- क्या छुपा रही हो

सुहाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरलल होने के बाद काफी लोगों ने इन पर कमेंट किया है। कई यूजर्स ने कमेंट कर जानना चाहा है कि आखिर वो कौन लड़का है, जिसे सुहाना सबसे छुपा रही हैं। कई लोगों ने पूछा है कि क्या वो सुहाना का ब्वॉयफ्रेंड है या फिर कोई रिश्तेदार है। कई लोगों ने ये भी कहा है कि जिस तरह सुहाना ने चेहरा छिपाया उससे ये लड़का कुछ खास लगता है।

पढ़ाई खत्म करने के बाद मुंबई में हैं सुहाना

पढ़ाई खत्म करने के बाद मुंबई में हैं सुहाना

सुहाना खानने कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क से पोस्ट ग्रेजुएशन खत्म किया है। पोस्ट ग्रेजुएसन के बाद अब फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। इस सबके बीच सुहाना सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हैं। सुहाना की इंस्टाग्राम पर फॉलोविंग भी तगड़ी है। उनके इंस्टा पर करीब 4.3 मिलियन फॉलोवर हैं।

इसी साल कर सकती हैं फिल्मों में डेब्यू

इसी साल कर सकती हैं फिल्मों में डेब्यू

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने की चर्चा है। सुहान नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। काफी वक्त पहले से इस बात की सुगबुगाहट थी कि सुहाना खान जोया अख्तर के एक प्रोजक्ट से जुड़ी हुई है, हालांकि अब यह साफ हो चुका है कि सुहाना 'द आर्चीज' से अपने एक्टिंग करियर की ओटीटी के जरिए शुरुआत करने जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+