क्या अंबानी के बच्चों से ज्यादा अमीर हैं सुहाना खान? शाहरुख खान की लाडली के पास हैं ये कीमती चीजें
Suhana Khan Net Worth and Income: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने भले ही बतौर एक्ट्रेस ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल नहीं की है लेकिन वह 24 साल की उम्र में ही ग्लैमर वर्ल्ड में राज कर रही हैं।
सुहाना खान का बॉलीवुड करियर
सुहाना खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं सुहाना खान अब जल्द ही पापा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'द किंग' में नजर आएंगी।

सुहाना की कमाई और कुल संपत्ति
सुहाना खान पॉपुलैरिटी और कमाई के मामले में अन्य स्टार किड्स को जबर टक्कर देती हैं। यहां तक कि कई लोग तो उन्हें अंबानी परिवार के बच्चों से ज्यादा अमीर और पॉपुलर बताते हैं। हाल ही में सुहाना का शाहरुख खान के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पापा-बेटी न्यू यॉर्क के एक मॉल में शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग सुहाना की कमाई और कुल संपत्ति को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
सुहाना खान के पास हैं ये महंगी चीजें
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 24 साल की उम्र में ही सुहाना खान न सिर्फ करोड़ों कमा रही हैं, बल्कि उनके पास कई महंगी और लग्जीरियस चीजें भी मौजूद हैं। खबर है कि सुहाना खान इस समय 13 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मलकिन हैं।
कॉस्मेटिक कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं सुहाना
सुहाना खान को उनकी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' के लिए भी अच्छी-खासी फीस मिली थी। इसके अलावा सुहाना इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं। सुहाना कई बड़े कॉस्मेटिक कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
सुहाना ने रियल एस्टेट में इंवेस्ट कर रखा है
सुहाना खान के पास कई महंगी चीजें मौजूद हैं। पापा शाहरुख खान की तरह ही सुहाना ने रियल एस्टेट में इंवेस्ट कर रखा है। सुहाना ने अलीबाग के थाल विलेज में एक आलीशान फार्महाउस खरीदा है, जिसकी कीमत 12.91 करोड़ रुपये है। 1.5 एकड़ में फैला ये फार्महाउस काफी लग्जीरियस है। इसके अलावा सुहाना ने अलीबाग में ही फरवरी 2024 में 9.5 करोड़ की एक और जमीन खरीदी थी।
सुहाना खान की सबसे महंगी कार
सुहाना खान को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास ऑडी ए6 है, जो उन्हें पापा शाहरुख खान ने गिफ्ट में दी थी। इसकी कीमत 70 लाख रुपये के आसपास है। सुहाना खान अपने महंगे कपड़ों और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना के पास 35 हजार से लेकर लाखों रुपये तक की महंगी ड्रेसस हैं। सुहाना के पास जो सबसे महंगी ड्रेस है, उसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये है। इसे उन्होंने न्यू ईयर ईव पार्टी में पहना था।
सुहाना खान के पास हैं लाखों के हैंडबैग
सुहाना खान के पास उनकी मां गौरी खान की तरह ही लग्जरी हैंडबैगस का कलेक्शन भी है, जिनकी कीमत लाखों रुपये में है। उनका सबसे महंगा हैंडबैग 1.23 लाख रुपए का है। सुहाना खान एक रॉयल जिंदगी जीती हैं। उनकी लाइफस्टाइल काफी लग्जीरियस है।












Click it and Unblock the Notifications