Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम
Sudhir Chaudhary: देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुधीर चौधरी अब अपने करियर की एक नई और बड़ी पारी शुरू करने जा रहे हैं। सालों तक टीवी न्यूज में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया है।
सुधीर चौधरी ने छोड़ा न्यूज रूम?
खास बात ये है कि इस नई शुरुआत में सुधीर चौधरी के साथ मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर भी जुड़ चुकी हैं। दोनों मिलकर जल्द ही फिल्म 'द टेरर रिपोर्ट' (The Terror Report) पर काम शुरू करने वाले हैं।

सुधीर चौधरी ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान
जर्नलिस्ट और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने अपने इस नए सफर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। उन्होंने बताया है कि वह अब एक न्यूज एंकर के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर की भूमिका में भी नजर आएंगे। सुधीर चौधरी ने लिखा है- बॉलीवुड की सबसे बड़ी क्रिएटिव ताकतों के साथ अपने पहले कोलेबोरेशन का ऐलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है।
क्यों फिल्मों की ओर बढ़े सुधीर चौधरी?
-सुधीर चौधरी की प्रोडक्शन कंपनी इस्पिरिट प्रोडक्शन्स (Esprit Productions) ने बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट (Ellipsis Entertainment) के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।
-सुधीर चौधरी ने अपने फैसले को लेकर कहा है- सालों तक मैंने जमीन पर उतरकर रिपोर्टिंग की और हर रात लोगों तक सच पहुंचाया। अब फिल्म 'द टेरर रिपोर्ट' (The Terror Report) के जरिए मैं जागरूकता और मनोरंजन, दोनों को साथ लाना चाहता हूं।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म 'द टेरर रिपोर्ट' भारत में साल 1998 से 2025 के बीच हुए बड़े आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म में कुछ खास मुद्दों को कवर किया जाएगा जिनमें POK से जुड़ी घटनाएं, बड़े आतंकी हमले, ऑपरेशन आधारित कहानियां (ऑपरेशन सिंदूर) शामिल होंगी। एकता कपूर ने भी इस फिल्म को ज्यादा साहसी, तीखी और प्रभावशाली बताया है।
सुधीर चौधरी बोले- ये फिल्म रोंगटे खड़े कर देगी
सुधीर चौधरी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द टेरर रिपोर्ट' को बड़ी, बोल्ड और रोंगटे खड़े कर देने वाली बताया है। उनका कहना है कि इस फिल्म के जरिए वह उन कहानियों को ईमानदारी और गहराई के साथ दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं, जिन्हें लोग सिर्फ खबरों में देखते आए हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स की पूरी टीम
-जानकारी के अनुसार फिल्म 'द टेरर रिपोर्ट' का निर्देशन विष्णु वर्धन कर रहे हैं। वहीं इस मूवी को एकता कपूर, शोभा कपूर, तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर, सुधीर मिश्रा और सुधीर चौधरी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर विक्रांत मैसी नजर आएंगे। इसके अलावा राशि खन्न और रिद्धि डोगरा भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी।
सुधीर चौधरी के करियर का बड़ा बदलाव
सुधीर चौधरी का ये कदम उनके करियर का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। जहां पहले वह खबरों के जरिए देश को जागरूक करते थे, वहीं अब वह बड़े पर्दे पर कहानियों के जरिए असर छोड़ने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications