सुधांशु पांडे ने उर्फी जावेद को कहा 'घटिया', गुस्से से भरी एक्ट्रेस ने कहा- 'अपने शो से कुछ नहीं सीखा'

Urfi Javed: उर्फी ने इस बार दिवाली पर अपना एक टॉपलेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था। इस पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही उनका नया म्यूजिक वीडियो 'हाय-हाय ये मजबूरी' रिलीज हुआ था जिसे लोरों ने खूब पसंद किया है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद किसी भी चीज से बनी ड्रेस पहनकर कैमरे के सामने आ जाती हैं। उसके बाद उर्फी का ये अतरंगी फैशन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। आपको बता दें कि उर्फी ने इस बार दिवाली पर अपना एक टॉपलेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था।

सुधांशु पांडे ने उर्फी को कहा घटिया

सुधांशु पांडे ने उर्फी को कहा घटिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड्डू खाते हुए टॉपलेस उर्फी जावेद ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उर्फी को जमकर ट्रोल किया था। टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे को भी उर्फी का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया था और उन्होंने गुस्से में एक्ट्रेस को घटिया कह दिया था। एक्टर सुधांश पांडे के इस कमेंट से उर्फी काफी भड़क गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखकर इसका करारा जवाब दिया है।

दिवाली पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

दिवाली पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर रोज अपने अतरंगी फैशन स्टेटमेंट से लोगों को हैरान करती रहती हैं। हालांकि अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से वह आए दिन ट्रोल होती रहती हैं लेकिन उर्फी को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दिवाली पर उर्फी के ड्रेस को देखने के बाद एक्टर सुधांशु पांडे ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- मैं उसे फॉलो नहीं करता फिर भी मुझे रोज इस तरह की घटिया चीजें देखने को मिलती हैं। ये सब देखकर मुझे गुस्सा आता है।

उर्फी ने इंस्टा स्टोरी लिखी ऐसी बात

उर्फी ने इंस्टा स्टोरी लिखी ऐसी बात

वहीं उर्फी ने एक्टर सुधांशु पांडे की इस इंस्टा स्टोरी को देखने के बाद उन्हें करारा जवाब दिया है। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुधांशु पांडे के लिए एक नोट लिखा है। उर्फी ने लिखा है- द आयरनी, अनुपमा एक ऐसा शो है जो महिला सशक्तिकरण के बारे में है। इस शो में दिखाया जाता है कि एक महिला समाज में बनाए गए मापदंडों को कैसे तोड़ती है। आप अपना शो क्यों नहीं देखते हो सुधाशुं ? शायद कुछ सीख जाते। यही नहीं उर्फी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी कई तस्वीरों की रील बनाकर लिखा है- मेरी मां कहती हैं सब ठीक है।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं उर्फी

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं उर्फी

जानकारी के अनुसार उर्फी जावेद पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में शामिल हुई थीं। इस शो के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। आए दिन उर्फी अपने अतरंगी फैशन और ड्रेसिंग सेंस के चलते लाइम लाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण सीजन 7 के चैट शो में कहा था कि उर्फी का फैशन बहुत यूनीक है।

ऐसे शुरू हुआ था उर्फी का करियर

ऐसे शुरू हुआ था उर्फी का करियर

आपको बता दें कि साल 2016 में उर्फी ने टीवी पर एक्टिंग कर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया' सीरियल में अवनी पंत के किरदार में नजर आई थीं। उन्‍होंने 'चंद्र नंदिनी' और 'मेरी दुर्गा' जैसे सीरियलों में भी काम किया था। फिलहाल वह यूनीक ड्रेसिंग सेंस के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+