'हमारी चैट में बहस...' सुधांशु पांडे ने रूपाली गांगुली की वजह से छोड़ा था 'अनुपमा'? वनराज ने बताया क्या है सच
Sudhanshu Pandey: अनुपमा स्टार एक्टर सुधांशु पांडे जिन्होंने शो में 'वनराज' का रोल निभाया था। इस रोल से उन्हें घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टर ने अचानक शो छोड़ने का ऐलान कर फैंस को झटका दिया था। ऐसे में कहा जा रहा था कि उन्होंने रूपाली गांगुली से हुई तकरार की वजह से शो छोड़ा था। लेकिन अब एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सुधांशु ने कहा, "भले ही बहुत सी कहानियां चल रही हों, लेकिन मैंने जो भी कहा, वह मेरा पक्ष था और पूरी तरह सच था। कहानियों का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए उन पर यकीन मत करें। चार साल का सफर शानदार रहा है और सबकुछ ठीक है।"

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: राही ने ठुकराया प्रेम का प्यार, अब माही संग रिश्ते को देगा नया मौका, होगा नया ड्रामा
उन्होंने आगे कहा कि रूपाली के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा है और सेट पर एक हेल्दी माहौल बना हुआ था। एक्टर बोले, "मैं हमेशा 'अनुपमा' का हिस्सा बनने को याद रखूंगा। रूपाली के साथ मेरा रिश्ता बिल्कुल ठीक है। हाल ही में हमारी इंस्टाग्राम पर चैट हुई थी और हम मज़ाक में बहस कर रहे थे। सब कुछ ठीक है।"
सुधांशु ने फैंस से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और भरोसा रखें कि पूरी टीम उनका अच्छे से मनरोंजर करेगी।
बता दें कि सुधांशु पांडे के अनुपमा छोड़ने के बाद कई बड़े स्टार्स ने भी शो से किनारा कर लिया। जबकि रूपाली गांगुली अब भी टिकी हैं और अनुपमा का रोल निभा रही हैं। यह शो अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है, और शो में लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया है।
'अनुपमा' छोड़ने की वजह बताते हुए सुधांशु ने कहा, "मैंने सोशल मीडिया पर अपनी विदाई की घोषणा इसलिए की क्योंकि मैं अपने दर्शकों के प्रति ज़िम्मेदारी महसूस करता था। लोग सोच रहे थे कि वनराज कहां चला गया, तो मुझे उन्हें बताना जरूरी लगा कि मैं अब इस शो का हिस्सा नहीं हूं। मैं नहीं चाहता था कि वे अचानक यह खबर सुनकर हैरान या दुखी हों। कम से कम मैंने उन्हें खुद इसकी जानकारी दी, बजाय इसके कि वे किसी और से सुनते।"
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: राही को छोड़ माही से शादी करेगा प्रेम! क्या अनुपमा की वजह से देगा प्यार की कुर्बानी?












Click it and Unblock the Notifications