Anupama Spoiler Alert: राही को छोड़ माही से शादी करेगा प्रेम! क्या अनुपमा की वजह से देगा प्यार की कुर्बानी?
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में बहुत बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। प्रेम राही से प्यार करता है, यहां तक कि उसे अपने दिल की बात भी कह चुका है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ माही को ये बात बर्दाश्त नहीं हो रही। इस चक्कर में वह सारी हदें पार करने को भी तैयार हो गई।
अब अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक नया ड्रामा देखने को मिलेगा। माही की जिद की वजह से राही और प्रेम की लव स्टोरी खत्म हो जाएगी। माही का रो-रोकर बुरा हाल होगा और उसकी हालत इतनी खराब होगी कि राही और प्रेम को ये मुश्किल फैसला लेना पड़ेगा। राही मन बना लेगी कि माही के लिए वह अपने प्यार को कुर्बान कर देगी।

दरअसल, शो में दिखाया जाएगा कि प्रेम को पाने के लिए माही किसी भी हद तक जाने को तैयार है। वह सुसाइड करने की कोशिश करती है। वहीं अनुपमा एक डरावना सपना देखती है, जैसे ही प्रेम उसे जगाने जाता है वह घबरा जाती है। अनुपमा की चिंता देख प्रेम परेशान हो जाता है वह सोचता है कि अनुपमा और उनके परिवार वालों के लिए वह अपने प्यार को छोड़ देगा।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler: अनुपमा के सामने खुलेगा प्रेम का काला राज, पिकनिक पर होगा बड़ा हंगामा
शो में ट्विस्ट ये आएगा कि राही को छोड़ अब प्रेम माही से शादी करने का मन बनाएगा। इस फैसले से जहां पूरा परिवार खुश होता है वहीं राही टूटकर बिखर जाती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अनुपमा प्रेम की असलियत पता लगाने में लगी है। वह जानना चाहती है कि आखिर प्रेम के परिवार में कौन है और वह सच में अनाथ या फिर महज एक झूठा नाटक है।
अब शो में आए इस ट्विस्ट के बाद सवाल ये उठता है कि अगर माही और प्रेम की शादी हो जाती है, तो क्या प्रेम उसे दिल से स्वीकार कर पाएगा। या फिर शादी के बाद दोनों की जिंदगी में कोई बड़ा तूफान आने वाला है। अब इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड देखना होगा।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: राही ने ठुकराया प्रेम का प्यार, अब माही संग रिश्ते को देगा नया मौका, होगा नया ड्रामा












Click it and Unblock the Notifications