Anupama Spoiler Alert: राही ने ठुकराया प्रेम का प्यार, अब माही संग रिश्ते को देगा नया मौका, होगा नया ड्रामा
Anupama Spoiler Alert: मशहूर टीवी शो "अनुपमा" में हमेशा दिलचस्प मोड़ों और उतार-चढ़ाव के साथ दर्शकों को खूब एंटरटेन किया जाता है। आए दिन शो की स्टोरी में नया किरदार या फिर बड़ा ड्रामा देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि आगामी एपिसोड्स में क्या खास होने वाला है।
सीरियल में दिखाया जाएगा कि तोषू किन्नल से पूछता है कि क्या वे अपना रिश्ता सुधारने के लिए फिर से कोशिश करें? किन्नल जवाब देती है कि वह भी यही चाहती है। दोनों मिलकर अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत देने का फैसला करते हैं। तोषू अब किन्नल से वादा करता है कि वह हर कदम पर उसका साथ देगा।

Anupama Spoiler Alert: प्रेम और राही की प्रेम कहानी
प्रेम अपने बगीचे में अपनी पुरानी चीजें ढूंढ़ता है, जिनमें से एक मोर का पंख होता है। वह इसे राही को देता है। प्रेम के दिल में राही के लिए काफी प्यार है, और वह उन्हें जाहिर करने की कोशिश करता है। प्रेम अपनी भावनाओं को राही से कहता है, लेकिन राही इनकार कर देती है। यह सुनकर प्रेम टूट जाता है। इसी बीच, माही को पता चलता है कि प्रेम उससे प्यार नहीं करता। यह सच्चाई जानकर माही पूरी तरह टूट जाती है।
Anupama Spoiler Alert: बुरी तरह टूट जाएगी माही
माही खुद को अपने कमरे में बंद हो जाती है, और उसका परिवार उसे लेकर चिंतित होता है। गुस्से में आकर, माही स्विमिंग पूल में कूद जाती है, लेकिन राही तुरंत उसे बचा लेती है। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के बाद, राही उसकी देखभाल करती है। इस घटना के बाद, अनुपमा माही को संभालने की कोशिश करती है। वह माही को शांत करती है और उसे बिस्तर पर आराम करने के लिए कहती है।
Anupama Spoiler Alert: प्रेम रिश्ते को देगा एक और मौका
होश में आने के बाद, माही को याद आता है कि प्रेम ने उसका प्यार ठुकरा दिया था। गुस्से में आकर, माही कमरे में चीजें तोड़ने लगती है, लेकिन अनुपमा उसे प्यार और धैर्य से शांत कर देती है। प्रेम माही से बात करता है और स्थिति को संभालने की कोशिश करता है। वह उसे बताता है कि वह उसे अपना प्यार नहीं दे सकता, लेकिन वह उनके रिश्ते को एक और मौका देना चाहता है। यह सुनकर माही खुशी से उछल पड़ती है और तुरंत अनुपमा को बताती है।
आने वाले एपिसोड्स में क्या माही और प्रेम का रिश्ता सफल होगा? क्या राही अपने फैसले पर कायम रहेगी? इन सभी सवालों का जवाब अगले एपिसोड्स में मिलेगा। अब देखना होगा की इसके बाद राही का क्या कदम होगा।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler: अनुपमा के सामने खुलेगा प्रेम का काला राज, पिकनिक पर होगा बड़ा हंगामा












Click it and Unblock the Notifications