नोरा फतेही के मुंह से फैन के लिए निकली ऐसी बात, सुनकर लोगों के खड़े हो गए कान, जमकर उड़ रहा मजाक

Nora Fatehi Troll: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नोरा फतेही के मुंह से गलती से कुछ ऐसा निकल गया कि अब यूजर्स उनका मजाक उड़ाने में लगे हैं। नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

nora fatehi

Nora Fatehi Troll: बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही फिलहाल महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की वजह से लोगों के बीच चर्चा की विषय बनी हुई में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि महाठग उन्हें लग्जरी लाइफ देना चाहता था और उसके बदले में वह उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था। इसी बीच सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

नोरा फतेही के मुंह से निकली ऐसी बात

नोरा फतेही के मुंह से निकली ऐसी बात

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नोरा फतेही के मुंह से गलती से कुछ ऐसा निकल गया कि अब यूजर्स उनका मजाक उड़ाने में लगे हैं। नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। नोरा की बात को सुनने के बाद से लोग उनको जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर रहे हैं।

नोरा फतेही के सामने गिर पड़ा उनका फैन

नोरा फतेही का ये फनी वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी नोरा फतेही की तस्वीर लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक फैन भी नोरा फतेही की फोटो क्लिक करने के लिए अपना मोबाइल आगे करता है। फोटो क्लिक करने के चक्कर में वह फैन भीड़ में अचानक ही जमीन पर गिर जाता है जिसके बाद नोरा उनके लिए परेशान हो जाती हैं।

नोरा ने कहा- संभल कर गिरो

नोरा ने कहा- संभल कर गिरो

नोरा फतेही अपने उस फैन को कंधे का सहारा देते हुए उठाती हैं। यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन इसके बाद वह उस फैन को कह देती हैं उसे सुनने के बाद सब उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल नोरा के मुंह से अचानक ही निकल पड़ा- संभल के गिरो। अब यही बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को लेकर लगातार उनका मजाक बना रहे हैं।

लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बातें

नोरा फतेही के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या ये कह रही हैं- संभल के गिरो? वहीं एक यूजर ने लिखा है- भाई, संभल के गिरो यार...सामने नोरा मैडम खड़ी हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा है- भाई संभल के गिर, लेकिन गिर जरूर। वहीं एक और यूजर ने नोरा की इन बातों का मजाक बनाते हुए लिखा है- संभल के गिरो भाई, पहले थोड़ा प्लानिंग कर लो कितनी स्पीड से गिरना है और कितनी चोट लगवानी है उसके बाद गिरो, ऐसे एकदम से कौन गिरता है।

नोरा और राजकुमार राव की जोड़ी

नोरा और राजकुमार राव की जोड़ी

आपको बता दें कि हाल ही में नोरा फतेही और राजकुमार राव का नया गाना 'अच्छा सिला दिया' रिलीज हुआ है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर बी प्राक ने गाया है। राजकुमार राव, नोरा फतेही और आकाश आहूजा का ये गाना प्यार और विश्वासघात पर आधारित है। ये साल 1995 में आई फिल्म 'बेवफा सनम' के इसी नाम के गाने का रिक्रिएशन है।

Recommended Video

    ShahRukh Khan के बेटे Aryan Khan और Nora Fatehi के बीच क्या Affair चल रहा है | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+