Stree 2 Teaser: 'स्त्री 2' का डरावना टीजर रिलीज, राजकुमार राव के निकले पसीने, स्त्री से कहा- आप फिर आ गईं?

Stree 2 Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार पिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। खबर है कि फिल्म 'स्त्री 2' आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

'स्त्री 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज
इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी फिर से अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं फिल्म का टीजर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

stree 2

'स्त्री 2' का टीजर थिएटर में रिलीज किया गया है
इस फिल्म के टजर को 'मुंज्या' मूवी के दौरान ही थिएटर्सस में दिखाया गया है, जिसे फैंस ने सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड करके शेयर कर दिया है। टीजर देखने के बाद हर कोई इस फिल्म को ट्रेलर को लेकर भी उत्साहित नजर आ रहा है। 'स्त्री 2' के डायरेक्टर अमर कौशिक हैं और दिनेश विजान के मैडडॉक फिल्म ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसके पहले दिनेश विजान 'स्त्री', 'रूही', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं।

राजकुमार राव ने 'स्त्री' से की ऐसी अपील
'स्त्री 2' का टीजर थिएटर्स में रिलीज किया गया। इसमें पहले पार्ट का फ्लैशबैक देखने को मिला है। इसमें एक जगह राजकुमार राव 'स्त्री' से कहते हैं- हमने आपकी चोटी काट दी थी। गरम तेल से मसाज करेंगी तो बाल फट से वापस आ जाएंगे। हम पलट रहे हैं। बस आप हमारे कपड़े मत निकालना प्लीज...। हम दोस्त हैं ना...। इतना कहकर जब वह पीछे मुड़ते हैं तो वह खौफनाक चेहरा देखकर चीखें निकल जाती हैं। वहीं, शुरुआत में अभिषेक बनर्जी बोलते हैं- ये तो आ गई सच में।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी 'स्त्री 2'
आपको बता दें कि 'स्त्री 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी आगामी 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस मूवी का क्लैश अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से होगा। हालांकि लोग इस पिल्म के रिलीज होने का जमकर इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+