Stree 2 BO Collection: जन्माष्टमी पर 'स्त्री 2' ने मचाई धूम, 600 करोड़ के पास पहुंची फिल्म
Stree 2 Box Office Collection Day 12: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड में सबसे अधिक कमाई का नया इतिहास रचने के बाद गत 26 अगस्त 2024 (सोमवार) को भी जबरदस्त कमाई की है।
'स्त्री 2' ने 400 करोड़ के क्लब में की एंट्री
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई ये फिल्म 12वें दिन जन्माष्टमी के मौके पर डोमैस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 571 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबरा किया है।

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है
अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में भी एंट्री करने वाली है। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुरना और अभिषेक बनर्जी स्टारर 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है।
अक्षय कुमार-रजनीकांत की फिल्म '2.0' का शानदार कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में लाइफटाइम सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट में 10वें नंबर पर अक्षय कुमार और रजनीकांत की मूवी '2.0' है, जिसने साल 2018 में 407 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। जबकि 9वें नंबर 421 करोड़ रुपए की कमाई के साथ प्रभास की 'बाहुबली: द बिगिनिंग' का नाम दर्ज है।
12वें दिन 'स्त्री 2' ने की इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जन्माष्टमी के मौके पर यानी 26 जनवरी 2024 को फिल्म 'स्त्री 2' ने देशभर में 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में इस फिल्म ने 12 दिनों में देश में 403.05 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। आपको बता दें कि फिल्म स्त्री 2 का बजट 50 करोड़ रुपये है। इसने ओपनिंग डे पर ही 51.80 करोड़ की कमाई कर अपना बजट निकाल लिया था।
6 सितंबर 2024 को रिलीज होगी कंगना की 'इमरजेंसी'
सिनेमाघरों में इस वक्त 'स्त्री 2' ने अपना कब्जा किया हुआ है। ये फिल्म वीकेंड्स के साथ साथ वीकडेज में भी जमकर कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर अब अगली बड़ी रिलीज 6 सितंबर 2024 को कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' है।












Click it and Unblock the Notifications