राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेना चाहता था ये अजनबी, ICU में घुसा और फिर.....
कोई अनजान शख्स आईसीयू में घुसकर राजू श्रूवास्तव के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा अधिक बढ़ा दी गई है।
मुंबई, 22 अगस्तः फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव गत 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आ गया् था जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू श्रीवास्तव को अभी तक होश नहीं आया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह कभी कभी हल्का रेस्पॉन्ड कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव एम्स के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कोई अनजान शख्स आईसीयू में घुसकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा अधिक बढ़ा दी गई है।
Recommended Video

आईसीयू में सेल्फी लेने घुसा अजनबी
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव गत 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्हें ट्रेडमिल पर वॉक करते हुए हार्ट अटैक आ गया था। खबर है कि कोई अनजान शख्स आईसीयू में घुसकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। हालांकि सिक्योरिटी की नजर पड़ते ही उस व्यक्ति को वहां से हटाया गया। इस घटना के बाद अस्पताल की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद से राजू श्रीवास्तव का परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

बढ़ाई गई राजू श्रीवास्तव की सिक्योरिटी
राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती हैं। राजू के परिवार वालों से लेकर उनके फैन्स और दोस्त सभी लोग उनके ठीक होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल राजू श्रीवास्तव आईसीयू में हैं। इनफेक्शन से बचने के लिए किसी को भी उनके पास अंदर जाने की इजाजत नहीं है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजू के साथ सेल्फी लेने के लिए एक अजनबी आईसीयू में घुस गया था। हालांकि उस शख्स को बाहर निकाल दिया गया था और राजू श्रीवास्तव की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

शेखर सुमन ने दिया था हेल्थ अपडेट
राजू श्रीवास्तव की तबीतय में सुधार होने के लिए सभी लोग दुआएं मांगते नजर आ रहे हैं। उनकी हेल्थ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव के ट्रीटमेंट के लिए कोलकाता से न्यूरोलॉजिस्ट बुलाए गए हैं। वहीं गत रविवार को राजू श्रीवास्तव के दोस्त शेखर समुन ने उनका हेल्थ अपडेट दिया था।

परिवार दे रहा है हेल्थ से जुड़ी अपडेट
शेखर सुमन ने बताया था कि राजू के ऑर्गन्स ठीक से काम कर रहे हैं। हालांकि वह होश में नहीं हैं। डॉक्टरों को कहना है कि धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है। वह हल्का रेस्पॉन्ड भी कर रहे हैं। वहीं परिवार वालों ने लोगों से राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ी किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है।

गत 10 अगस्त से होश में नहीं आए राजू
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव को गत 10 अगस्त को ट्रेड मिल पर वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों की मानें तो वह अभी भी बेहोश हैं। सही तरीके के ट्रीटमेंट के लिए राजू श्रीवास्तव का होश में आना बहुत ही जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications