SS Rajamouli पर लगे गंभीर आरोप, करीबी दोस्त ने ऐसे खोली पोल, कहा- 'उसने मुझे परेशान किया और....'

SS Rajamouli: साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म मेकर एसएस राजमौली पर उनके ही एक करीबी दोस्त ने गंभीर आरोप लगाए हैं। करीबी दोस्त ने वीडियो बनाकर डायरेक्टर की पोल-पट्टी खोल दी है।

एसएस राजामौली पर लगे गंभीर आरोप
आपको बता दें कि एसएस राजामौली के दोस्त श्रीनिवास राव ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्ममेकर को लेकर दावा किया है कि राजामौली ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि इसके पीछे की वजह श्रीनिवास ने एक महिला को बताया है।

SS Rajamouli

राजामौली के दोस्त ने वीडियो बनाकर खोली डायरेक्टर की पोल

-एसएस राजामौली के करीबी दोस्त श्रीनिवास राव ने निर्देशक पर एक महिला से जुड़े निजी विवाद के चलते उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। एक सुसाइड नोट और वीडियो में राव ने दावा किया है कि राजामौली की हरकतों ने उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।

-श्रीनिवास राव ने आरोप लगाया है कि फिल्म मेकर एसएस राजामौली ने उन्हें परेशान किया और उनके करियर को नुकसान पहुंचाया, जिसकी वजह से वह काफी स्ट्रेस में रहने लगे थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि फिल्ममेकर ने उन्हें सुसाइड के बारे में सोचने के लिए भी मजबूर किया।

वीडियो में श्रीनिवास राव ने कही मरने की बात

-वीडियो में श्रीनिवास राव ने कहा है कि फिल्ममेकर एक महिला से प्यार करते थे और उन्हें भी उसी महिला से मोहब्बत हो गई थी लेकिन उन्होंने अपनी दोस्ती के लिए खुद को पीछे कर लिया था।

-उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी राजामौली को उनके ऊपर शक था। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में राजामौली काफी पॉपुलर हो गए हैं, ऐसे में वह कुछ भी कर सकते हैं।

वीडियो पर अब तक राजामौली ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है

अपने वीडियो में श्रीनिवास राव ने कहा है- अब मैं 55 साल का हो गया हूं और उत्पीड़न को सहन नहीं कर सकता। आपको बता दें कि श्रीनिवास राव का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो पर अभी तक राजामौली का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+