रजनीकांत की 'जेलर' को पछाड़ SRK की 'जवान' बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें मूवी का कुल बिजनेस
Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का क्रेज लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है बल्कि कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाती नजर आ रही है। आपको बता दें कि भारत में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने सबसे तेज 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में शाहरुख खान के फैंस 'जवान' देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। लोगों को ये फिल्म खूब अच्छी लग रही है। लोग फिल्म की कहानी से लेकर किंग खान की एक्टिंग तक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खबर है कि शाहरुख खान की ये फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में भी हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को टक्कर देती नजर आ रही है।
रजनीकांत की 'जेलर' को 'जवान' ने पछाड़ा
साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' ने इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले वीकेंड से ही धूम मचाना शुरू कर दिया है। यूके और अमेरिका में शाहरुख खान की ये फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' को भी टक्कर देती नजर आ रही है। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' गत 10 अगस्त 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। 'जेलर' को तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया था।

'जवान' ने यूके में 14 करोड़ रुपए का कारोबार किया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' तमिल सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 'जेलर' ने यूके-अमेरिका में भी जबरदस्त कमाई की है लेकिन अब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिर्फ पहले वीकेंड में ही इसे पीछे छोड़ चुकी है। शाहरुख की फिल्म ने यूके में पहले वीकेंड पर करीब 14 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। हालांकि यूके में पहले वीकेंड सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म 'पठान' है जिसने पहले वीकेंड पर 20 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने यूके में ताबड़तोड़ कमाई की है। जेलर ने यूके में 14 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
अमेरिका में 'जवान' ने कमाए इतने करोड़
वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने अमेरिका में अपने पहले वीकेंड पर करीब 63 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। ऐसे में 'जवान' अमेरिका में साल 2023 की दूसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की इस फिल्म ने 4 दिन में ही अमेरिका में 47 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वीकेंड में 'जवान' ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 530 करोड़ रुपए के साथ इस मूवी ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों 'द इक्वेलाइजर 3' और 'ओपेनहाइमर' को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications