अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का बनेगा तीसरा पार्ट, रश्मिका मंदन्ना ने पोस्ट शेयर कर दिया 'पुष्पा 3' का हिंट
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अगले महीने 5 दिसंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इस फिल्म की रिलीज डेट पिछले कई समय से टलती आ रही है। पु्ष्पा 2 का लास्ट शेड्यूल 26 दिसंबर को हुआ। खुद पुष्पराज यानी अल्लू ने फोसो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। रश्मिका मंदन्ना ने भी रैपअप की पोस्ट शेयर की थी। यहीं से फिल्म पुष्पा के तीसरे पार्टा का हिंट भी मिला है।
दरअसल, रश्मिका ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा, डियर डायरी, 25 नवंबर ये दिन मेरे लिए बहुत विषेश है। मुझे अभी तक नहीं पता कि मैं कैसे रिएक्ट करूं। लेकिन मैं आप सभी को बताती हूं। 24 नवंबर के दिन हमने शूट किया और फिर चेन्नई के फ्लाइट ली। यहां हमने एक इवेंट अटेंड किया और उसी रात वापस हैदराबाद आ गए।

पार्ट 3 भी बचा हुआ है
रश्मिका ने आगे लिखा, महज 4-5 घंटे की नींद लेने के बाद जल्दीबाजी में पुष्पा के लास्ट शेड्यूल के लिए निकल गए। यहां हमने गाने की शूटिंग की। पांच साल से ये सेट मेरे लिए घर जैसा रहा है। अब इस सेट पर मेरा आखिरी दिन है। हालांकि अभी बहुत सारे काम बचे हुए हैं। पार्ट 3 भी बचा हुआ है, लेकिन ये एक अलग प्रकार की फीलिंग है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे सारे इमोशन्स साथ आ गए हैं। इस सेट से जुड़ी हर चीज को मैं मिस करूंगीं। ऐसे फीलिंग मुझे बहुत दिनों बाद आई है। इसलिए मुझे समझ भी नहीं आ रहा है कि मैं क्यों ऐसे रिएक्ट कर रही हूं। खैर रश्मिका के इस पोस्ट से इतना समझ आ गया है कि फिल्म पुष्पा का पार्ट 3 भी आएगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ये ऑफिशियल नहीं हुआ है।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications