Sridevi: बोनी कपूर को छोड़ रजनीकांत के लिए व्रत रखती थीं श्रीदेवी, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह
Sridevi and Rajnikanth: बॉलीवुड की दमदार और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक श्रीदेवी भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हों लेकिन उनकी चुलबुली एक्टिंग आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। कुछ दिनों पहले ही दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने एक्ट्रेस की मौत और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले थे। बोनी कपूर ने बताया था कि श्रीदेवी को कौन कौन सी शारीरिक समस्याएं थीं जिसके चलते वह परेशान रहती थीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी और श्रीदेवी की शादी को लेकर भी कई खुलासे किए थे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी की पर्सनल जिंदगी को लेकर भी कई बातें शेयर की थीं।
श्रीदेवी-रजनीकांत की दोस्ती
आपको बता दें कि रजनीकांत और श्रीदेवी के बीच हमेशा से ही बहुत अच्छी दोस्ती रही है। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक साउथ मूवी राणा की शूटिंग के दौरान सुरस्टार रजनीकांत गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। बताया जाता है कि उनकी हालत बहुत ही खराब हो गई थी।

रजनीकांत के लिए श्रीदेवी ने रखा था व्रत
वहीं रजनीकांत के साथ करीब 20 फिल्मों में काम कर चुकीं श्रीदेवी एक्टर की गंभीर हालत के बारे में सुनकर बेहद परेशान हो गई थीं। ऐसे में श्रीदेवी ने शिरडी साईं बाबा से मन्नत मांगी और उनके ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए एक सप्ताह तक व्रत रखा था। आपको बता दें कि जब रजनीकांत अपनी गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे तो श्रीदेवी ने उनके स्वास्थ्य की कामना करने के लिए पुणे के साईं बाबा मंदिर में प्रार्थना भी की थी।
साल 2018 में हो गई थी श्रीदेवी की मौत
इसके बाद जब रजीनकांत उस गंभीर बीमारी से ठीक हो गए थे तो उसके बाद भी काफी लंबे समय तक श्रीदेवी ने अपने दोस्त रजनीकांत के लिए उपवास रखकर साल में एक बार साईं बाबा के दर्शन के लिए मंदिर जरूर जाती थीं। श्रीदेवी ने साल 2018 में अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत का कारण एक्सिडेंटल ड्राउनिंग बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications