'20 साल पहले मैं तुम्हारी मां को ही', फेमस डायरेक्टर ने Sreeleela की मम्मी पर ये क्या कह दिया? वीडियो वायरल
Sreeleela Viral Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर के राघवेंद्र राव (K. Raghavendra Rao) ने अपने लंबे करियर में दर्जनों सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। करीब पांच दशकों से ज्यादा समय से वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई बड़े स्टार्स के करियर को नई दिशा देने के लिए जाने जाते हैं।
के राघवेंद्र राव का बयान हुआ वायरल
इसी बीच के राघवेंद्र राव का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) और उनकी मां को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है, जिसे सुन लोग हैरान हो गई हैं।

50 साल के करियर में लोगों को दीं कई सुपरहिट फिल्में
-निर्देशक K. Raghavendra Rao ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने दिग्गज कलाकारों जैसे N.T. Rama Rao, Krishna Ghattamaneni, कृष्णम राजू, चिरंजीवी, मोहनबाबू, वेंकटेश दग्गुबाती और नागार्जुन के साथ कई यादगार फिल्में दी हैं।
-इसके अलावा उन्होंने नई पीढ़ी के कई स्टार्स को भी इंडस्ट्री में लॉन्च किया या उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया है। इनमें महेश बाबू और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
श्रीलीला को तेलुगू सिनेमा में दिलाई पहचान
-साउथ इंडस्ट्री की उभरती हुईं स्टार श्रीलीला (Sreeleela) को तेलुगू दर्शकों के सामने फिल्म 'पेल्ली संददी' के जरिए पेश किया गया था। इस फिल्म में एक्टर रोशन मेका (Roshan Meka) मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
-फिल्म का निर्देशन गौरी रोनांकी (Gowri Ronanki) ने किया था लेकिन इस प्रोजेक्ट का डायरेक्टोरियल सुपरविजन K. Raghavendra Rao ने संभाला था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और इसके बाद श्रीलीला को एक के बाद एक कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे।
श्रीलीला की मां को लेकर राघवेंद्र राव का कमेंट
-हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान के.राघवेंद्र राव ने श्रीलीला के फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा- एक समय श्रीलीला की मां मुझसे मिलने आई थीं। उस दौरान मैंने उनसे कहा था कि आप श्रीलीला की मां हैं लेकिन अगर मैंने आपको 20 साल पहले देखा होता तो आप ही मेरी फिल्म की हीरोइन होतीं।
-हालांकि डायरेक्टर ने श्रीलीला की मां से ये बात मजाकिया अंदाज में कही थी। आपको बता दें कि राघवेंद्र राव ने श्रीलीला की मां की तुलना दिग्गज अभिनेत्री वैजंतीमाला (Vyjayanthimala) से भी कर दी थी।
स्टेज पर मौजूद थीं श्रीलीला, वीडियो हुआ वायरल
डायरेक्टर के.राघवेंद्र राव ने ये टिप्पणी एक स्टेज इवेंट के दौरान की, जहां श्रीलीला भी उनके साथ मौजूद थीं। उनकी ये बात सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े और श्रीलीला की मां भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई थीं। अब इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
इन फिल्मों से श्रीलीला बनीं साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस
24 साल की श्रीलीला ने बहुत ही कम समय में साउथ इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना ली है। वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जिनमें 'धमाका', 'स्कंद', 'भगवंत केसरी', 'आदिकेशव', 'एक्स्ट्राऑर्डिनरी मैन', 'गुंटूर कारम', 'पुष्पा 2: द रूल' जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लगातार बड़े सितारों के साथ काम करने की वजह से वह आज साउथ इंडस्ट्री की सबसे पॉपलुर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications