'घटिया आदमी' की बीवी को देवी की तरह पूजते हैं लोग! कौन हैं एक्ट्रेस को धक्का मारने वाले NBK की पत्नी?
NBK Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक क्लिप तेजी से वायरल हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि साउथ सुपरस्टार बालकृष्ण ने अपने बगल में खड़ी एक्ट्रेस को जोर से धक्का मारा। बस क्लिप वायरल होने के बाद लोग एक्टर को घटिया आदमी कहने लगे। मगर क्या आप जानते हैं, जिस एक्टर पर लोग गरियाए हुए हैं, उसकी पत्नी को साउथ सिनेमा में लोग देवी की तरह पूजते हैं।
साल 1982 में नंदमुरी बालकृष्णन ने वसुंधरा देवी से शादी रचाई थी। बता दें कि वसुंधरा देवरापल्ली सूर्या राव की बेटी हैं, जो SRMT आंध्रप्रदेश के मालिक थे।

हैरानी की बात है कि वसुंधरा ने सुपरस्टार की पत्नी होने के बावजूद हमेशा से ग्रहस्थ जीवन जिया है। समय-समय पर उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें वे काफी सिंपल नजर आती हैं। लोगों को वसुंधरा की सिंपलिसिटी बेहद पसंद भी आती है।
गृहस्थ जीवन भले ही वसुंधरा जीती हों मगर वे अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। साल 1982 में नंदमुरी बालकृष्णन ने वसुंधरा देवी से शादी रचाई थी। बता दें कि वसुंधरा देवरापल्ली सूर्या राव की बेटी हैं, जो SRMT आंध्रप्रदेश के मालिक थे।
बताते चलें कि वसुंधरा को लोग देवी की तरह मानते हैं और इसकी एक वजह बेहद साफ है। ऐसा माना जाता है कि वसुंधरा को भगवान का खास आशीर्वाद मिला हुआ है। वे अपने हाथों से जिसे भी पैसे देती हैं वे रातोंरात धनवान हो जाता है। इसके अलावा वसुंधरा को लेकर ये भी खबरें हैं कि उनके पति लोगों को अपनी पत्नी के हाथ से पैसे भी दिलवाते हैं।
वसुंधरा से पैसे लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। हर कोई उनसे आशीर्वाद लेना चाहता है। वसुंधरा को लोग भगवान का रूप मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि वे साक्षात देवी हैं। हालांकि इस दावे की सच्चाई सिर्फ वसुंधरा, उनके पति और उनके करीबियों को ही पता होगी।












Click it and Unblock the Notifications