असली 'मां-बाप' के मामले में उलझे साउथ के सुपरस्टार धनुष, लीगल नोटिस भेजकर की ये मांग
मदुरै के एक कपल ने एक्टर धनुष को अपना बायोलॉजिकल बेटा बताया था और उनसे हर महीने 65 हजार रुपए के मुआवजे की मांग की थी।
मुंबई, 21 मईः दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और उनके पिता कस्तूरी राजा ने मदुरै के रहने वाले एक दंपति को लीगल नोटिस भेजा है। इस कपल ने एक्टर धनुष को अपना बायोलॉजिकल बेटा बताया था और उनसे हर महीने 65 हजार रुपए के मुआवजे की मांग भी की थी। नोटिस में, जो धनुष और उनके पिता ने अपने वकील, एडवोकेट एस हाजा मोहिदीन गिष्टी के माध्यम से भेजा है, ने उस कपल को धनुष को अपना बेटा दावा करना बंद करने के लिए कहा है।

Recommended Video
धनुष ने भेजा लीगल नोटिस
धनुष द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस में लिखा है- मेरे क्लाइंट आप दोनों से झूठे, अक्षम्य और मानहानि से भरे आरोप लगाने से बचने की गुजारिश करते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अपने अधिकारों की रक्षा और आपको आगे बढ़ने से रोकने के लिए मेरे क्लाइंट को अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन पर लगाए गए इन झूठे, अक्षम्य और मानहानि से भरे आरोपों के लिए और उनकी प्रतिष्ठा को दांव पर लगाने के लिए आप पर मानहानि का केस चलाया जाएगा।
धनुष के पिता ने माफी मांगने को कहा
धनुष के पिता ने उस दंपति से मांग की है कि वह एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर इस बात का एलान करें कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप बिल्कुल गलत हैं और इन आरोपों के लिए वह माफी भी मांगें। अगर वह ऐसा करने से चूक जाते हैं तो उन पर उनकी प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने के लिए 10 करोड़ रुपए की मानहानि का केस किया जाएगा।
कई सालों से चल रहा ये मामला
आपको बता दें कि पिछले कई सालों से मदुरै निवासी कथिरेसन और उनकी पत्नी मीनाक्षी यह दावा करते आ रहे हैं कि असल में धनुष के माता-पिता वही दोनों हैं। साल 2017 में कपल ने मदुरै की मजिस्ट्रेट कोर्ट में याचिका लगाई थी और कुछ साक्ष्य भी जमा कराए थे, जो जांच के बाद खारिज कर दिए गए थे। इस याचिका में कपल ने यह दावा किया था कि धनुष उनके तीसरे बेटे हैं और घर छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में आ गए थे। वहीं, धनुष ने कोर्ट से संपर्क कर कपल के दावे को झूठा बताया था और कहा था कि यह सब उनसे पैसे ऐंठने के लिए किया जा रहा है। बाद में कपल ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दावा किया कि धनुष ने डीएनए टेस्ट के फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे। कपल ने 2020 में अदालत द्वारा पारित किए गए उस आदेश को खारिज करने की मांग भी की थी, जिसमें डीएनए के टोस्ट रिपोर्टों की पुष्टि के लिए कोई सहायक दस्तावेज न होने की बात कही गई थी। करीब 18 दिन पहले मद्रास हाईकोर्ट ने धनुष को समन भेजा था और मामले में तलब किया था।
-
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications