पहली शादी तोड़ी, फिर खुद से बड़े डायरेक्टर संग रचाई शादी! मगर जोड़ी देख बोले लोग- पैसों के लिए...
कहते हैं प्यार अंधा होता है। ये कहीं भी कभी भी और किसी से भी हो सकता है। अकसर आपने भी कई ऐसे जोड़ों को देखा होगा जिन्हें देखकर आपके मन में ये कहावत जरूर आई होगी। ऐसा ही कुछ लोग साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत बाला महालक्ष्मी को भी बोलते हैं। इस एक्ट्रेस ने खुद से बड़े प्रोड्यूसर संग शादी रचाई थी।
ऐसा नहीं है कि महालक्ष्मी की ये पहली शादी रही हो। इससे पहले वे शादीशुदा थीं। मगर शादी के बाद वे तमाम विवादों में घिरीं। इसके बाद उन्होंने पति से अपनी राहें अलग करने का फैसला किया। मगर फिर जल्द ही एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार ने एंट्री मार ली।

ये प्यार कोई और नहीं बल्कि साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर रवींद्र चंद्रशेखरन हैं। महालक्ष्मी और रवींद्र की शादी के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। किसी ने बेमेल जोड़ा कहा तो कोई बोला कि प्यार वाकई में अंधा होता है। इसकी वजह महालक्ष्मी की बेइंतहां खूबसूरती और रवींद्र का बॉडी फैट है।
दोनों जब साथ में खड़े होते हैं तो फैंस उनकी बातें करते थकते नहीं हैं। मगर महालक्ष्मी को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पडतता। वे बस पति संग रोमांटिक होती रहती हैं और अकसर अपने सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।
महालक्ष्मी कई बार पति संग ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं, जो बेहद प्राइवेट होती हैं। इससे साफ पता चलता है कि उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। खुद एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ये बात कही थी कि शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। वे शादी के बाद बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications