RRR की सफलता से बेहद खुश Ram Charan, फिल्म क्रू मेंबर्स को दिए सोने के सिक्के

हैदराबाद, 04 अप्रैल: डायरेक्टर एसएस राजामौली की फ‍िल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म को जहां एक तरफ दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है तो दूसरी तरफ फिल्म की सक्सेस की खुशी में एक्टर राम चरण ने RRR यून‍िट के लोगों को लगभग 18 लाख रुपए के सोने के सिक्के उन्होंने गिफ्ट के तौर पर दिए हैं, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

35 यूनिट सदस्यों को दिया गिफ्ट

35 यूनिट सदस्यों को दिया गिफ्ट

फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफ‍िस पर जबरदस्त कमाल करते कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने 10वें दिन वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में कैमरे के पीछे काम करने वाले लोगों के मेहनत को मानते हुए राम चरण ने आरआरआर के लगभग 35 यूनिट सदस्यों को सोने के सिक्के गिफ्ट के तौर पर दिए हैं।

राम चरण ने दिए सोने के सिक्के

राम चरण ने दिए सोने के सिक्के

ऐसा लग रहा है कि तेलुगु स्टार राम चरण अपनी फिल्मों की सफलता का जश्न क्रू मेंबर्स के साथ भी मनाने में भरोसा रखते हैं। क्योंकि उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म के तकनीशियनों के साथ कुछ ऐसा किया है, जो फैंस के दिलों में घर कर गया। कैमरे के पीछे काम करने वाले आरआरआर के लगभग 35 यूनिट सदस्यों को रामचरण ने सोने के सिक्के उपहार में दिए हैं।

55 से 60 हजार सिक्के की कीमत

55 से 60 हजार सिक्के की कीमत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने पहले क्रू मेंबर्स को हैदराबाद में अपने घर पर खाने के लिए बुलाया और फिर उन्हें मिठाई और 11.6 ग्राम (लगभग 55,000-60,000 रुपए मूल्य) का एक सोने का सिक्का भेंट करके उनका शुक्रिया अदा किया। टेक्नीशियनों में डायरेक्शन और कैमरा जैसे फिल्म मेकिंग डिपार्टमेंट के लोगों के साथ प्रोडक्शन मैनेजर, स्टिल फोटोग्राफर, अकाउंटेंट और अन्य भी थे।

सिक्के पर लिखा राम चरण का नाम

सिक्के पर लिखा राम चरण का नाम

गिफ्ट किए गए सोने के इन सिक्कों पर एक तरफ RRR का साइन लोगो बना हुआ है, जबकि दूसरी तरफ राम चरण का नाम लिखा है। बता दें कि अपने दूसरे हफ्ते में चल रही फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपए को पार करने की ओर बढ़ रही है। RRR में जूनियर एनटीआर और रामचरण के अलावा रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी हैं, और अजय देवगन और आलिया भट्ट कैमियो रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+