Sooryavanshi: सोशल मीडिया पर अपना वीडियो देख रोने लगीं एक्ट्रेस हेलिन शास्त्री, बताई ये वजह

नई दिल्ली, 06 नवंबर: बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई। जिसने पहले दिन ही रिकॉर्ड कमाई की। कोरोना महामारी के इस दौर में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही, जिस वजह से अब बाकि के फिल्म मेकर्स ने राहत की सांस ली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सब कुछ इंडस्ट्री में सामान्य हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फिल्म में छोटा सा रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस हेलिन शास्त्री की खूब चर्चा हो रही है। जिसे देख वो भावुक हो गईं। (वीडियो-नीचे)

रोते हुए वीडियो किया पोस्ट

रोते हुए वीडियो किया पोस्ट

वैसे तो बहुत से लोग बड़ी स्क्रीन पर आने का सपना लेकर मुंबई जाते हैं, लेकिन हर किसी की ख्वाहिश नहीं पूरी होती। अब एक्ट्रेस हेलिन शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेलिन ने वीडियो में रोते हुए कहा कि मेरा रोल फिल्म में बहुत ही छोटा था, लेकिन लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। मुझे नहीं पता, मैं क्यों रो रही हूं।

एटीएस का बनीं हिस्सा

एटीएस का बनीं हिस्सा

उन्होंने आगे कहा कि ये आंसू शायद खुशी के हैं। आप मेरी पूरी स्टोरी इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। सबके लिए ये सिर्फ फिल्म है, लेकिन मेरे लिए जज्बात है। वहीं फिल्म की बात करें तो हेलिन ने मालविका गुप्ता का किरदार निभाया है, जो एटीएस का हिस्सा रहती हैं। साथ ही अक्षय कुमार के साथ कई बार नजर आती हैं।

26 करोड़ से ज्यादा की कमाई

26 करोड़ से ज्यादा की कमाई

सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की पुलिस जगत पर आधारित चौथी फिल्म है। फिल्म ने विदेशों में एक नया रिकॉर्ड बनाया क्योंकि ये 66 देशों में 1300 स्क्रीन पर रिलीज हुई। वहीं भारत में एक्शन से भरपूर फिल्म 4000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई। सूर्यवंशी का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी पिक्चर द्वारा धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

पंजाब में हो रहा विरोध

पंजाब में हो रहा विरोध

पंजाब में किसान मोर्चा अक्षय कुमार की फिल्म का बॉयकॉट कर रहा है। उनका आरोप है कि अक्षय मोदी सरकार के करीबी हैं। इसी वजह से किसान संगठन बॉयकॉट करने की अपील कर रहे। शनिवार को #BoycottSooryavanshi ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा था। वहीं दूसरी ओर पंजाब के बुडलाढा में दो थिएटर ने फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला किया। उनको आशंका है कि प्रदर्शनकारी उनकी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+