एक बिहारी सौ पे भारी! अमरजीत की आवाज पर फिदा हुए सोनू सूद, एक्टर ने सिंगर को दिया बड़ा ऑफर

बिहार के रहने वाले अमरजीत जयकार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह गाना दिल दे दिया है गा रहे हैं। अब उनकी आवाज सुनकर सोनू सूद फिदा हो गए हैं और एक्टर ने उन्हें एक गोल्डन चांस दिया।

Sonu Sood Offers Bihari Singer Amarjeet: सोशल मीडिया पर हर रोज ढेरों वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें से कुछ वीडियो फैंस का ध्यान खींचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो बिहार के शख्स अमरजीत जयकार का वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी मधुर आवाज में 'दिल दे दिया है' गाना गा रहे हैं। उनकी इस वीडियो ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है। अब उनकी इस वीडियो को देख मशहूर अभिनेता सोनू सूद इंप्रेस हो गए हैं और उन्होंने अमरजीत को एक गोल्डन चांस दिया।

बिहार के अमरजीत की चमकी किस्मत

बिहार के अमरजीत की चमकी किस्मत

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने कईं लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया। अब जल्द ही इस लिस्ट में बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले अमरजीय जयकार का शामिल होने वाला है। ये वो शख्स हैं जिन्होंने अपनी मधुर आवाज में 'दिल दे दिया है' गाना गाकर लाखों फैंस का दिल जीत लिया है। इस लड़के की आवाज इतनी अच्छी है कि, तमाम यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं अब मशहूर अभिनेता सोनू सूद भी उनकी आवाज के फैन हो गए हैं। उन्होंने सिंगर को एक बड़ा ऑफर दिया है।

सोनू सूद ने दिया सिंगर को बड़ा ऑफर

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अमरजीत की जिंदगी में एक फरिश्ता बनकर आए हैं। उन्होंने इस शख्स की आवाज सुनने के बाद सोशल मीडिया पर ना सिर्फ उनकी जमकर तारीफ की बल्कि उन्हें अपनी अगली फिल्म में गाने का ऑफर भी दिया। तना ही नही सिंगर सोनू निगम ने भी इस बिहारी सिंगर के गाने की खूब तारीफ की।

एक्टर ने अमरजीत को बुलाया मुंबई

एक्टर ने अमरजीत को बुलाया मुंबई

अमरजीत की वीडियो पर सोनू सूद ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'एक बिहारी सौ पर भारी!' सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर सिंगर अमरजीत जयकर से बात करके उसे अपनी फिल्म में गाना गाने के लिए बुलाया है। अमरजीत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि, एक्टर ने उन्हें 27 और 28 फरवरी को मुंबई बुलाया है। अमरजीत जयकर ने कहा कि फाइनली सोनू सूद सर से बात हो गई है और उसे उनकी फिल्म फतेह में गाने का ऑफर मिला है। इसके साथ ही उन्होंने सोनू सूद को इसके लिए धन्यवाद भी कहा।

अमरजीत की बड़ी फैन फॉलोइंग

अब कम पैसों में अपने परिवार का गुजारा करने वाले अमरजीत बिहार की गलियों से निकलपर अपनी आवाज को असली पहचान देने के लिए जल्द ही सपनों की नगर मुंबई जाएंगे। जब से अमरजीत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तभी से पहले के मुताबिक अब उनके फॉलोअर्स दोगुना हो चुके हैं। अब वह अपनी आवाज में वीडियो शेयर कर लाखों लोगों का दिल जीत रहे हैं।

अमरजीत के पिता का है सैलून

अमरजीत के पिता एक नाई का काम करते हैं। जिससे उनके घर में सिर्फ खाने का ही मुश्किल से गुजारा हो पाता है। वहीं अमरजीत मोबाइल का काम करते हैं जिससे वह अपने इस हुनर को वीडियो बनाकर लोगों तक पहुंचाते हैं। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि एक गाना गाकर वह स्टार बन जाएंगे। उनका गाना सुनने के बाद तमाम फिल्मी हस्तियों में सोनू सूद, सोनू निगम, अभिनेत्री नीतू चंद्रा आदि ने इसका वीडियो ट्वीट किया है।

Recommended Video

    Bihar की Graduate Chaiwali की मदद को आगे आए Bollywood Actor Sonu Sood | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+