रणवीर सिंह के बिना कपड़ों की तस्वीरों पर ऐसा बोले सोनू सूद, सुनकर सबके उड़े होश
रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर अपना विचार रखते हुए सोनू सूद ने उनके समर्थन में कहा- फोटोशूट करना हर किसी की पसंद होना चाहिए, चाहे वो कैसा भी हो।
मुंबई, 9 अगस्तः पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी न्यूड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणवीर सिंह की हॉटनेस थमने का नाम ही नहीं ले रही है क्योंकि फैंस और सेलेब्स इस पर अपनी-अपनी राय दिए जा रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है और सोशल मीडिया पर जमकर उनका मजाक बनाया गया है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों के मीम्स भी वायरल हुए हैं। खबर है कि रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह ने हाल ही में पैपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल गई थीं। आम लोगों के साथ साथ कई सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और हाल ही में इसे लेकर एक्टर सोनू सूद ने भी अपने विचार शेयर किए हैं।

सोनू सूद ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर अपना विचार रखते हुए सोनू सूद ने उनके समर्थन में कहा- फोटोशूट करना हर किसी की पसंद होना चाहिए। पिंकविला से बात करते हुए सोनू सूद ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कहा- मुझे लगता है कि यह एक व्यक्ति की पसंद है कि वह जिस तरह से फोटोशूट करना चाहते हैं, वह करें। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां अगर आप कुछ अलग करते हैं, तो बहुत सारे लोग आप पर उंगलियां उठाएंगे।

सोनू ने कहा- न्यूड तस्वीरें खिंचवाना व्यक्ति की खुद की इच्छा
उन्होंने रणवीर का सपोर्ट करते हुए आगे कहा- लेकिन मुझे लगता है कि जब आप वह शूट या ऐसा कुछ करते हैं, तो कहीं न कहीं आप तैयार हो जाते हैं कि इस तरह की प्रतिक्रियाएं आने वाली हैं। तो अगर कोई तैयार है तो क्यों नहीं? लोग जो मर्जी बोल सकते हैं लेकिन यह व्यक्ति की खुद की इच्छा हो सकती है। एक व्यक्ति अपने लिए कुछ भी सोच सकता है और कर सकता है।

कई सेलेब्स रणवीर को कर रहे हैं सपोर्ट
ग्लैमर वर्ल्ड से जुडे़ कई लोग खुलकर रणवीर सिंह का सपोर्ट कर रहे हैं। इनमें विद्या बालन, जाह्नवी कपूर, स्वरा भास्कर, करीना कपूर, राम गोपाल वर्मा सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं। यही नहीं कई विदेशी सेलिब्रिटीज ने भी रणवीर का सपोर्ट किया है। कुछ ने तो रणवीर सिंह से प्रेरित होकर अपनी न्यूड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

आमिर खान ने कहा था- रणवीर की बॉडी अच्छी है
इससे पहले फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में मेहमान बनकर पहुंचे एक्टर आमिर खान ने भी रणवीर सिंह का खुलकर सपोर्ट किया था। करण जौहर ने आमिर खान से पूछा था- क्या उन्होंने रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज देखी हैं। क्या तुम्हें उसकी थर्स्टी फोटोज पसंद आईं। इस सवाल के जवाब में आमिर खान कहते हैं- हां, मैंने देखी हैं। उनकी बॉडी बहुत अच्छी है। मुझे लगा कि ये उनका काफी बोल्ड अवतार है।

सोशल मीडिया पर बनाए गए थे मीम्स
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। उनके इस न्यूड फोटोशूट पर काफी हंगामा मच गया था। आज भी सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है। कुछ लोग जहां उनकी इन तस्वीरों की तारीफ करते हुए उन्हें बोल्ड कह रहे थे वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे थे और उनका मजाक उड़ा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications