Sonu Nigam: 'नफरत फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा', अजान के चलते सिंगर ने रोका प्रोग्राम, Video वायरल
Sonu Nigam: मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनका हालिया कार्यक्रम, जो कि श्रीनगर में बीते शनिवार को था, अब चूंकि सोनू के कुछ पुराने विवाद हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं इसलिए इस प्रोग्राम को कट्टरपंथियों की ओर से बहिष्कृत किया गया था, जिसके चलते सोनू के इस कार्यक्रम में बहुत कम लोग जुटे थे।
लेकिन इस बार सोनू ने स्टेज पर जो किया, उसके चलते उन्हें इस बार तालियां मिली हैं ना कि गालियां और यही नहीं इस वजह से उनका आठ साल पुराना विवाद फिर से लोगों के जेहन में जिंदा हो गया है और लोग उस पर टिप्पणी भी कर रहे हैं।

दरअसल कॉन्सर्ट के दौरान सोनू ने अपना कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया क्योंकि उस वक्त आस-पास कहीं अजान हो रही थी। उन्होंने कहा कि ' प्लीज मुझे 2 मिनट दीजिए, अजान का वक्त हो रहा है, मैं वापस आता हूं।'
सोशल मीडिया पर छाए Sonu Nigam
दर्शकों ने उनके इस भाव की सराहना की और जमकर तालियां बजाईं। अजान के तुंरद बाद सोनू ने अपना प्रदर्शन जारी रखा और उपस्थित लोगों को खूब मनोरंजित किया। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिस पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं।

'भारत में यह जबरदस्ती की धार्मिकता कब खत्म होगी' (Sonu Nigam)
आपको बता दें कि आठ साल पहले सोनू ने अजान के लाउडस्पीकर पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'भारत में यह जबरदस्ती की धार्मिकता कब खत्म होगी? गुंडागर्दी है बस।' जिस पर बहुत बवाल मचा था। कुछ कट्टरपंथियों ने तो सोनू का सिर काटने की और सिर मुड़वाने तक की बात कह दी थी, ये विवाद काफी दिनों तक सोनू का पीछा करता रहा था।
Sonu Nigam के शो का किया गया बहिष्कार
यह कॉन्सर्ट जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में डल झील के पास एसके इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित किया गया था। डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, बहिष्कार के आह्वान ने इस कार्यक्रम को प्रभावित किया। बताया गया है कि शो के दौरान कई सीटें खाली थीं।

'ये नफरत फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा है'
फिलहाल सोनू निगम सोशल मीडिया पर इस वक्त हॉट टॉपिक बने हुए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'आप का जवाब नहीं सोनू भैया।' तो एक ने लिखा 'अब शायद लोगों को समझ में आया होगा कि सोनू अजान नहीं लाउडस्पीकर के शोर के खिलाफ था', तो एक ने लिखा कि 'ये नफरत फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा है, सोनू निगम तूसी ग्रेट हो।'












Click it and Unblock the Notifications