Satish Shah: 'काटे नहीं कटते लम्हे इंतजार के', सतीश शाह ने इन लाइनों को किया अमर, भावुक हुए सलमान खान, Video
Satish Shah: एक्टर सतीश शाह ने 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके निधन से पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत शोक में डूबा हुआ है, किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि लोगों को हंसाने वाले सतीश शाह अब हमारे बीच में नहीं रहे। हिंदी फिल्मों और टीवी सीरयल्स में यादगार रोल निभाने वाले सतीश शाह ने मशहूर अभिनेता सलमान खान की दो माइलस्टोन फिल्म में उनके साथ काम किया था, जिसे लोग कभी नहीं भूल सकते हैं।
जी हां, आपने सही समझा, हम यहां बात कर रहे हैं मेगा हिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ है' की। राजश्री बैनर की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में तो सतीश शाह ने डॉक्टर का रोल प्ले किया था, जिसे शायरी का शौक था।

सतीश शाह ने फिल्म में इस खुशनुमा रोल को इस शिद्दत से निभाया कि वो किरदार ही ऐतिहासिक हो गया। आज भी उनकी बोली शायरियां सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। यहां पेश है उस फिल्म की मशहूर शायरियां जिसने फिल्म की सक्सेस में अहम रोल प्ले किया था और जिसे पर्दे पर अल्फाज सतीश शाह ने दिए थे।
'काटे नहीं कटते लम्हे इंतजार के' (Satish Shah)
- काटे नहीं कटते लम्हे इंतजार के, नजरे बिछाए बैठे हैं रास्ते पर यार के, दिल ने कहा देखे जो जलवे हुस्न आर के लाया है उन्हें कौन फलक से उतार के ( सतीश शाह द्वारा)
- जिंदगी की चाहत है ये कभी झुकती नहीं... सांसें रुक जाती है मगर जिंदगी रुकती नहीं... ( सतीश शाह द्वारा)
- तस्वीर हो गया हूं तस्वीर देखकर, रूखें लुटी हैं यार की तकदीर देखकर ....( सतीश शाह द्वारा)
सलमान खान ने की इमोशनल पोस्ट (Satish Shah)
आपको बता दें कि सलमान खान ने दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सतीश शाह को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया, जिन्होंने जिंदगी को बड़े जोश और जुनून के साथ जिया। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ' आपको तब से जानता हूं जब मैं 15 साल का था... आपने जिंदगी को राजाओं की तरह जिया... आपकी आत्मा को शांति मिले। सतीश जी, आपकी कमी खलेगी।'
सलमान ने फिल्म 'जुड़वा' की तस्वीर शेयर की
सलमान खान ने सतीश शाह के साथ अपनी फिल्म 'जुड़वा' के एक सीन की तस्वीर भी शेयर की है। आपको बता दें कि सलमान और सतीश शाह ने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' के अलावा 'हर दिल जो प्यार करेगा' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था।
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी जताया दुख (Satish Shah)
सतीश शाह का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई में हुआ, जिसमें उनके परिवार और फिल्म उद्योग के सहयोगियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी रविवार को सोशल मीडिया पर सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
'एक और दिन, एक और काम, एक और शांति'
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था- 'एक और दिन, एक और काम, एक और शांति। हममें से एक और चला गया - सतीश शाह, एक युवा प्रतिभा हमें बहुत कम उम्र में छोड़ गया। हर पल हमें डराता है। उस पुरानी कहावत का पालन करना आसान है... 'लेकिन शो चलता रहना चाहिए'... और ऐसा ही होता है, जैसा कि जीवन चलता है। हर दिन एक वैकल्पिक एक्सप्रेस... या जहां भी 'शो' हमें मार्गदर्शन करे... इसलिए... संकट और उदासी, निराशा में भी, सामान्यता और काम का चेहरा बना रहता है... लेकिन नहीं... सामान्यता का पीछा करना अनुचित है।'












Click it and Unblock the Notifications