Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इन परेशानियों से भरी रही सोनम कपूर की प्रेगनेंसी जर्नी, एक्ट्रेस ने खुद बताए हैरान कर देने वाले किस्से

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें किस तरह की दिक्कतें आई।

मुंबई, 22 अगस्त: बॉलीवुड फैशन डीवा सोनम कपूर मां बन गई हैं। 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी ऑफिशियल जानकारी दी थी। सोनम कपूर के मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लगातार फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स हर कोई उन्हें अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी पीरियड को याद कर कुछ दिलचस्प बातें बताई।

सोनम कपूर के प्रेगनेंसी से जुड़े अनसुने किस्से

सोनम कपूर के प्रेगनेंसी से जुड़े अनसुने किस्से

मां बनने के बाद सोनम कपूर लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद से पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल छाया हुआ है। इस बीच सोनम कपूर प्रेगनेंसी के अपने अनुभव को मीडिया के जरिए साझा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे प्रेगनेंसी के समय जब वह लंदन में थी तो उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस तरह प्रेगनेंसी का एक्ट्रेस को पता चला

इस तरह प्रेगनेंसी का एक्ट्रेस को पता चला

सोनम कपूर ने वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मुझे अपनी प्रेगनेंसी का क्रिसमस के दिन पता चला था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। उस वक्त आनंद लंदन वाले अपार्टमेंट में दूसरे कमरे में थे क्योंकि वह कोरोना संक्रमित थे। जब मुझे प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो मैंने उन्हें जूम कॉल के जरिए ये खुशखबरी दी थी। उसके बाद हमने अपने पेरेंट्स को कॉल कर इसकी जानकारी दी'।

कैसी रही सोनम की प्रेगनेंसी जर्नी?

कैसी रही सोनम की प्रेगनेंसी जर्नी?

इंटरव्यू के दौरान प्रेगनेंसी से जुड़े दिलचस्प किस्से बताते उन्होंने कहा कि, 'जिस समय मैं लंदन में थी उस दौरान मेरे आसपास हर तरफ कोविड फैला हुआ था। ऐसे में मैं अपनी सेहत को लेकर और भी ज्यादा चिंतित थी। हालांकि मैंने अपना पूरा ध्यान रखा लेकिन, इसके बावजूद करीब एक महीने बाद मुझे भी हल्का बुखार और जुकाम हो गया जिससे मैं बेहद घबरा गई'।

एक्ट्रेस ने एक-एक कर बताई प्रेगनेंसी से जुड़ी परेशानियां

एक्ट्रेस ने एक-एक कर बताई प्रेगनेंसी से जुड़ी परेशानियां

इसके आगे सोनम कपूर ने कहा, 'मैंने तुरंत गुगल पर सर्च किया कि, यदि प्रेगनेंट महिला को कोविड होता है तो उससे क्या हो सकता है? वैसे भी आप जानते ही हैं कि, 30 31 की उम्र में प्रेगनेंट होने वाली महिलाओं को हर कोई सुझाव देता है कि, ये ना करो वो ना करो। सोनम ने बताया कि, वह खुद प्रोजेस्ट्रोन के इंजेक्शन अपनी शरीर में लगाती थीं उस समय को याद करती हूं तो समझ आता है कि, प्रेगनेंसी का ये पूरा अनुभव कितनी मुश्किलों से भरा था'।

सोनम ने दिया बेटे को जन्म

सोनम ने दिया बेटे को जन्म

बता दें कि, सोनम कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में थीं। आए दिन एक्ट्रेस अपने बेबी बंप के साथ फ्लॉन्ट कर तस्वीर शेयर कर रही थीं। 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया जिसकी जानकारी सबसे पहले नीतू कपूर ने साझा की थी। जिसके बाद से अनिल कपूर, आनंद आहुजा और सोनम कपूर ने भी इसकी जानकारी दी थी।

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह शोम मखीजा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। उम्मीद है कि फिल्म साल 2022 के अंत तक रिलीज होगी। हालांकि अब तक मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+