Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को कहा था 'आंटी', बुरी तरह भड़क गई थीं एक्ट्रेस, फिर ऐसे लिया बदला

Sonam Kapoor On Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। यही वजह है कि आज भी बड़े ब्रांड्स उनके साथ काम करना चाहते हैं। लेकिन एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उन्हें आंटी तक कह दिया था। जिसकी वजह से ऐश्वर्या के फैंस काफी भड़क गए थे।

ये और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हैं। जो अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं। उन्होंने एक बार ऐश्वर्या राय को 'दूसरे जेनरेशन की आंटी' बुला दिया था, जिससे ऐश्वर्या काफी नाराज हो गई थीं। जिसके बाद दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गया था।

Sonam Kapoor

ये मामला साल 2009 का जब इंटरनेशनल मेकअप ब्रांड का एंबेस्डर सोनम कपूर को बना दिया गया था। जबकि सोनम से पहले ऐश्वर्या राय इसकी ब्रांड एंबेस्डर थीं। ऐश्वर्या राय इससे काफी ज्यादा नाखुश थीं। जब एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर से ऐश्वर्या राय के रिप्लेस करने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "ऐश्वर्या दूसरी पीढ़ी की आंटी हैं।" इसके बाद सोनम का बयान काफी चर्चा में रहा।

ऐश्वर्या राय को आंटी कहने पर सोनम कपूर को फैंस ने काफी खरी खोटी सुनाई थी। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया। हालांकि बाद में सोनम कपूर ने अपने बयान को लेकर कहा था कि उनका वो मतलब नहीं था। वहीं कुछ इंटरव्यू में वह अपने बयान से पलट गई और इसे बॉलीवुड की गॉसिप बताया।

हालांकि ऐश्वर्या राय भी जवाब देने से पीछे नहीं हटी। एक्ट्रेस ने साल 2011 में हुए कान् फिल्म फेस्टिवल में सोनम के साथ रैंप पर चलने से साफ इंकार कर दिया था। ऐश्वर्या ने कहा था कि अगर सोनम वॉक करेंगी तो वह नहीं करेंगी। खैर अब इस विवाद को काफी ज्यादा समय हो चुका है और दोनों अब एक दूसरे के काफी करीब हैं। वहीं अनिल कपूर से भी ऐश्वर्या राय अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+