Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेज दर्द में हैं सोनम कपूर, कहा- हर किसी के लिए प्रेग्नेंसी आसान नहीं होती

सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपनी एक समस्या को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनम की लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।

मुंबई, 5 अगस्तः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और किसी भी दिन मां बन सकती हैं। सोनम कपूर और बिजनेस पति आनंद आहूजा के घर जल्दी ही किलकारी गूंजने वाली है। आने वाले बच्चे को लेकर सोनम कपूर की फैमिली से लेकर सेलेब्स और आम लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग सोनम कपूर के बेबी को देखने के लिए बेताब नजर आ रहा हैं। सोनम भी अपने फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के फोटोज शेयर करती रहती हैं और अपना अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच सोनम ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपनी एक समस्या को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनम की लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।

सोनम कपूर के पैरों में हुई सूजन

सोनम कपूर के पैरों में हुई सूजन

जानकारी के अनुसार सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं। इससे पहेल तक सोनम ने कई फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपने प्रीमदरहुड फेज को इन्जॉय करने के बारे में लोगों को बताया है। लेकिन उनकी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी ने उनके फैंस को थोड़ा परेशान कर दिया है। दरअसल लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में सोनम कपूर के पैरों में सूजन दिखाई दे रही है। इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है- प्रेग्नेंसी कभी-कभी आसान नहीं होती है।

पति आनंद रख रहे हैं सोनम का ख्याल

पति आनंद रख रहे हैं सोनम का ख्याल

आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन होने की समस्या महिलाओं के लिए आम बात होती है। हालांकि कई महिलाओं में ये काफी ज्यादा होती है पर इसमें बेड रेस्ट करने से आराम मिलता है। सोनम भी प्रेग्नेंसी के इन आखिरी दिनों में पैरों में सूजन की समस्या से जूझ रही हैं और थोड़ा परेशान हो गई हैं। पति आनंद आहूजा भी इस समय सोनम के साथ ही नजर आ रहे हैं और उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।

आनंद पर लुटा रही हैं प्यार

इससे पहले सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के जन्मदिन पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए एक दिल को छूने वाला कैप्शन लिखा था। सोनम ने कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा था- मेरा शेर पति, आप कितने अच्छे और डेडिकेटेड इंसान हो। मैंने अपनी लाइफ में जरूर कुछ अच्छा किया होगा इसलिए मुझे इतना प्यार करने वाला पति मिला है। आपके जैसा कोई नहीं है और न ही हो सकता है। हैप्पी बर्थडे मेरे स्नीकर से प्यार करने वाले और बास्केटबॉल लवर। आप हमेशा शाइन करोगे क्योंकि आपकी लाइट गुडनेस से आती है। इसके अलावा आप बेस्ट डैड बनने वाले हो क्योंकि आप हमेशा अच्छे स्टूडेंट रहे हो। लव यू, लव यू लव यू।

बेबी शॉवर करना पड़ा था कैंसिल

बेबी शॉवर करना पड़ा था कैंसिल

प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के बाद से सोनम कपूर लंदन में ही थीं और हाल ही में वापस भारत लौटी हैं। सोनम के लिए मुंबई में उनकी मौसी के घर पर गोदभराई की रस्म रखी गई थई लेकिन आखिरी समय पर उसे कैंसिल करना पड़ा। लोगों को इस गोदभराई की पार्टी के इंविटेशन कार्ड भी बांट दिए गए थे। ये पार्टी सोनम के पापा एक्टर अनिल कपूर की तरफ से आयोजित की जा रही थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर और उनके होने वाले बच्चे को किसी भी तरह के रिस्क से बचाने के लिए परिवार ने ये बेबी शॉवर कैंसिल करने का फैसला किया था।

मार्च में सोनम ने दी थी गुड न्यूज

जानकारी के अनुसार लंदन में सोनम कपूर का बेबी शॉवर समारोह आयोजित किया गया था। पति आनंद आहूजा ने लंदन के बेबी शॉवर को होस्ट किया था जिसमें उनके और सोनम के कुछ खास दोस्त मौजूद थे। मई 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी कर ली थी और मार्च 2022 में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। उसके बाद से वह अपनी प्रेग्नेंसी का टाइम इन्जॉय करने में लगी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+